ज्यादा चीनी खाने के नुकसान क्या है, जानिए चीनी का सेवन कम करने के उपाय

क्या आप जानते हैं कि जिन उत्पादों से आप यह उम्मीद करते हैं कि इनसे आप को शुगर नहीं मिलेगी उनमें भी कुछ मात्रा शुगर की होती है। विस्तार से जानिए इस लेख के माध्यम से।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : November 18, 2020 10:02 PM IST

शुगर (चीनी) आप की सेहत की दुश्मन है। खास कर तब जब आप को डायबिटीज हो। तब आप को बिल्कुल न के बराबर शुगर का सेवन करना चाहिए। डॉक्टरों ने यह सुझाया है कि हमें केवल 10% ही एडेड शुगर का प्रयोग करना चाहिए। बल्कि जो चीज हम बाहर की खाते हैं उनमें लगभग 17% एडेड शुगर पाई जाती है। यहां तक कि पीनट बटर में भी शुगर पाई जाती है। हालांकि कभी-कभार थोड़ी बहुत शुगर ले लेने में कोई बुराई नहीं। यदि आप प्रोसैस्ड फूड खाना कम कर देंगे तो शुगर की इनटेक मात्रा अपने आप ही कम हो जाएगी। यहां हम लेकर आए हैं आपके लिए कुछ जरूरी सुझाव। जिन्हें अपनाकर आप शुगर इनटेक मात्रा को कम कर, स्वस्थ रह सकते हैं। पहले जानें ज़्यादा चीनी खाने के नुक़सान क्या हैं।

वजन बढ़ना

लोगों में मोटापे की समस्या बहुत तेजी से फैल रही है और इस के मुख्य कारणों में से एक शुगर को माना जाता है। शुगर खाने से आप को भूख भी अधिक लगती है जिस वजह से आप खाना व जंक फूड अधिक खाते हैं और नतीजतन आप का वजन बढ़ जाता है। वजन के साथ साथ शुगर का अधिक सेवन करने से आप को बीमारियां होने की सम्भावना रहती हैं जैसे डायबिटीज, हृदय रोग आदि।

हृदय रोग का खतरा

जैसे जैसे आप अधिक शुगर का सेवन करते हैं तो आप का मोटापा बढ़ता है और मोटापे के कारण आप के शरीर में बहुत सी बीमारियों की सम्भावना हो जाती है, जैसे डायबिटीज, ब्लड प्रेशर का बढ़ना जो कि हृदय रोग का मुख्य कारण है। एक रिसर्च में यह भी पाया गया है कि जो लोग 15 से 20% कैलोरीज़ शुगर से प्राप्त करते हैं उनके हृदय रोगों से मरने की सम्भावना 37% ज्यादा होती है।

एक्ने की समस्या

जिस डाइट में अधिक रिफाइंड, शुगर युक्त फूड व ड्रिंक होंगी तब आपको एक्ने होने की अधिक सम्भावना होती है। हाई ग्लाइसेमिक एसिड से युक्त चीजें आप की ब्लड शुगर को अधिक बढ़ाती हैं। यह अधिकतर युवा बच्चों में होता है। एक अध्ययन के दौरान 2300 बच्चों को जिनकी डाइट में अधिक शुगर थी में सबसे अधिक एक्ने होने की समस्या मिली।

टाइप 2 डायबिटीज

यह तो आप जानते ही होंगे कि शुगर अधिक खाने व डायबिटीज में क्या सम्बन्ध है। डाइबिटीज होने की अधिक संभावना मोटापे से ग्रस्त लोगों में होती है। ज्यादा चीनी कैसे बनती इंसुलिन बनने की प्रक्रिया भी प्रभावित होती है। अतः टाइप 2 डायबिटीज होने की सम्भावना बढ़ जाती है।

एजिंग और कैंसर

ज्यादा शुगर वाले प्रोडक्ट खाने से टेलोमेरस का कम होना बढ़ जाता है, जो कि सेलुलर उम्र बढ़ने को बढ़ाता है। साथ ही कैंसर की संभावना भी बढ़ जाती है।

शुगर इनटेक कम करने के टिप्स

  • चीनी-मीठे फलों की स्मूदी के बजाय पूरे फलों का सेवन करें।
  • मीठे स्प्रेड के स्थान पर प्राकृतिक नट बटर का प्रयोग करें जैसे कि नुटेला।
  • फ्लेवर्ड दही की जगह सादा व ताजा जमा दही खाएं।
  • सलाद की ड्रेसिंग के लिए क्रीम या मीठे फलों की जगह जैतून या फिर सिरके का प्रयोग करें।
  • कोल्ड ड्रिंक्स और फलों के जूस की जगह ताजे फलों का सेवन करें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source