हार्ट ब्लॉकेज को खोलने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सब्जियां, आपका कोलेस्ट्रॉल भी रहेगा कंट्रोल

Vegetables For Heart And High Cholesterol: आपके दिल का स्वास्थ्य आपकी डाइट पर भी निर्भर करता है। ऐसे में शरीर में बढ़ा हुआ बैड कोलेस्ट्रॉल दिल से जुड़ी बीमारियों को बढ़ा सकता है। जिसे कंट्रोल करने में कुछ खास सब्जियां आपकी मदद कर सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : February 16, 2023 2:05 PM IST

दिल की सेहत दुरुस्त रहे, उसके लिए उसकी खास देखभाल करनी जरूरी है। लेकिन कई मामलों में ये काम काफी चैलेंजिंग भरा हो सकता है। शारीरिक गतिविधि न करना, जरूरत से ज्यादा मोटापा, शराब पीने के लती, तंबाकू का सेवन करना, खराब डाइट, हाई ब्लडप्रेशर या फिर हाई कोलेस्ट्रॉल जैसे कुछ कारण दिन की सेहत को खतरे में डाल सकते हैं। इन सभी कारणों में से सबसे खतरनाक कारण हाई कोलेस्ट्रॉल का लेवल है। इससे दिल के दौरे का खतरा दोगुना हो जाता है। अगर कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखा जाएगा तो, दिल की सेहत अच्छी बनी रहेगी। जिस्म्में आपकी मदद कुछ सब्जियां (Vegetables For Heart And High Cholesterol) बखूबी ढंग से कर सकती हैं।

हार्ट ब्लॉकेज और कोलेस्ट्रॉल में फायदेमंद सब्जियां - Vegetables For Heart Blockage And Cholesterol

दिल को स्वस्थ्य रखने के लिए सब्जियां काफी मददगार होती हैं। सब्जियों में फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट समेत कई जरूरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। जो दिल को सही ढंग से काम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा सब्जियों में कैलोरी भी काफी कम होती है, जो एक स्वस्थ्य वजन को बनाए रखने के लिए जरूरी हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो कुछ सब्जियों में पेक्टिन नाम का घुलनशील फाइबर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। वहीं सब्जियों के अलावा सेब और संतरे में भी पेक्टिन की अच्छी खासी मात्रा होती है।

ब्रोकली - Broccoli For Heart And High Cholesterol

हाई कोलेस्ट्रॉल से निपटने के लिए ब्रोकली खाना फायदेमंद हो सकता है। ब्रोकली की खासियत यह है कि वो एक हाई घुलनशील फाइबर है। इसमें सल्फोराफेन नाम का एक तरह का सल्फर युक्त यौगिक होता है, जो शरीर से ट्राईग्लिसराइड के लेवल को भी कम करने में मदद करता है। ब्रोकली में मौजूद फाइबर बाइल एसिड डायजेशन के साथ बांधता है, जिससे शरीर से कोलेस्ट्रॉल का बाहर निकलना काफी आसान हो जाता है। अगर हम फाइबर से भरपूर सब्जियां खाते हैं, तो इससे ज्यादा भूख भी नहीं लगती।

गाजर - Carrot For Heart And High Cholesterol

गाजर दिल के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होती है। हमारा शरीर इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन को विटामिन ए में बदल देता है। वहीं बीटा कैरोटीन बीसीओ 1 को एक्टिव करने में मदद करता है, जो ब्लड से कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करता है। जिससे दिल से जुड़े रोगों को रोकने में मदद मिलती है। गाजर में अधिकतर पेक्टिन के रूप में घुलनशील फाइबर होता है। गाजर के घुलनशील रेशों से ब्लड कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम हो जाता है।

केल - Kale For Heart And High Cholesterol

पोटैशियम, फाइबर, कैल्शियम और फोलेट दिल को स्वस्थ्य रखने के लिए जरूरी हैं। जो हमें केल से मिल सकते हैं। यह एलडीएल के लेवल को कम करके दिल से जुड़ी बीमारी को बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं। इसमें विटामिन के अलावा ल्यूटिन भी होता है। जो जमे हुए कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने के लिए जाना जाता है।

मूली - Radish For Heart And High Cholesterol

मूली नसों और धमनियों की सूजन को रोकने के साथ बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करती है। हाई ब्लडप्रेशर को कम करने और दिल की बीमारी को पनपने से रोकने में मूली में मौजूद खनिज मदद करते हैं। इसमें आहार फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जिससे बैड कोलेस्ट्रोल बढ़ नहीं पाता।

फूलगोभी - Cauliflower For Heart And High Cholesterol

फूलगोभी में कई सारे प्लांट स्टेरोल्स होते हैं, जो एक तरह का लिपिड जो आंतों को कोलेस्ट्रॉल को अवशोषित करने से रोकता है। फूलगोभी में मौजूद सल्फोराफेन ब्लड में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में भी मदद करता है।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हर रोज कम से कम 30 से 35 ग्राम डाइट फाइबर का सेवन किसी ना किसी रूप में जरुर करना चाहिए। बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए ये सब्जियां डाइट आहार के रूप में ली जा सकती हैं। इनका सेवन जूस, सूप, व्वाइल, डीप फ्राई किसी भी तरह से कर सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source