सर्दियों में रोज गुड़ का पानी पीने से क्या होता है? 3 फायदे बताएं

Jaggery Water Benefits In Winter: गुड़ हमारे शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा गर्म होता है और इसमें पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। आइए आपको बताते हैं कि अगर आप रोज सुबह गुड़ का पानी पीते हैं तो क्या होता है?

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : January 17, 2026 4:24 PM IST

Gud Ka Pani Pine Ke Fayde: सर्दियां आते ही हम वो हर तरीका अपनाते हैं, जो शरीर में गर्मी देने का काम करें। कुछ लोग तो आलस की वजह से रजाई में घुसे रहते हैं। ठंड से बचने के लिए सभी गर्म खाते हैं गर्म पीते हैं और गर्म कपड़े पहनते भी हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है कि सर्दियों का मौसम आते ही हमारी डाइट में गरमा-गरम चीजें शामिल होनी शुरू हो जाती हैं। लेकिन पुराने जमाने के नुस्खों का मुकाबला कोई नहीं कर सकता है।

ऐसा ही एक नुस्खा गुड़ के पानी का है, जो शरीर में गर्मी देने के साथ सेहत को बेहतर बनाने में मदद करता है। आपको बता दें कि गुड़ में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फास्फोरस और विटामिन A, B-कॉम्प्लेक्स, C और E पाए जाते हैं। यही कारण है कि पुराने जमाने में दादियां सर्दियों में बच्चों को रोटी के साथ गुड़ खाने को देती थीं। लेकिन गुड़ का पानी इससे भी ज्यादा असरदार है। कैसे? आइए आपको हम आज गुड़ का पानी पीने के फायदों के बारे में बताते हैं।

पेट की सफाई और बेहतर डाइजेशन

सर्दियों में हम खुद को गर्म रखने के लिए बहुत ही अधिक तला-भुना खाते हैं, जिससे कब्ज और एसिडिटी की समस्या बढ़ जाती है। जब आप गुड़ का पानी पीते हैं तो यह आपके पेट में महसूस होने वाले भारीपन को कम करने, ब्लोटिंग की समस्या को ठीक करने, नेचुरल क्लींजर की तरह टॉक्सिन को डिटॉक्स करने और पेट से जुड़ी कई समस्याओं को ठीक करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी बूस्टर का काम करता है

सर्दी के इस मौसम में जुकाम-खांसी होने का खतराहर किसी को रहता है और इससे बचना काफी मुश्किल भी होता है। क्योंकि गुड़ में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करते हैं। गुड़ का पानी पीना से न ही आपके तबीयत जल्दी खराब होगी और न ही गले में किसी तरह की खराश होगी। इसके अलावा पॉल्यूशन से लंग्स को होने वाला नुकसान भी कम होगा।

खून की कमी को दूर करने में फायदेमंद

हम में से बहुत लोग ऐसे हैं जो सर्दियों में बहुत ही जल्दी थक जाते हैं। गुड़ में आयरन होता है जो हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाने में मददकरता है, जिससे खून की कमी भी दूर होती है और ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है। जब हमारा ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहेगा तो स्किन भी ग्लो करेगी और आप दिनभर एनर्जेटिक फील करेंगे।

गुड़ का पानी पीने का सही तरीका

आपको पानी में गुड़ उबाल कर नहीं पीना है, बल्कि एक रात पहले आपको एक गिलास गर्म पानी पानी में गुड़ का एक टुकड़ा भिगोकर रखना है। यह रात भर पानी में घुल जाएगा और सुबह उठकर आप इस पानी को पी लें। रोज सुबह गुड़ का पानी पीने से आपकी सेहत बनी रहेगी और सर्दी में होने वाले फ्लू से भी बचेंगे।

Highlights

  • गुड़ का पानी पेट की स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छा होता है।
  • इसमें प्रचुर मात्रा में आयरन पाया जाता है जो खून की कमी को पूरा करता है।
  • आप गुड़ को सामान्य तरीके से भी खा सकते हैं और इसका पानी भी पी सकते हैं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source