Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Peanut Benefits Fir Health: सर्दियां आते ही लोग अपने घर किलो के भाव से मूंगफली लाना शुरु कर देते हैं। कुछ लोग इन्हें भूनकर खाते हैं, कुछ लड्डू चिक्की आती बनाकर तो कुछ मूंगफली की चटनी का स्वाद लेकर आनंद उठाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं यह मूंगफली काजू से भी ज्यादा फायदेमंद होती है? जी हां यह सच है और यह हम नहीं बल्कि सन्यासी आयुर्वेदा के स्वामी ध्यान नीरव बता रहे हैं।
उन्होंने एक समय में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की थी। जिसमें उन्होंने बताया कि मूंगफली में काजू और अंडे से भी ज्यादा प्रोटीन होता है। यह दूध से ज्यादा ताकतवर है और कहीं भी आपको नकली नहीं मिलती है। बात सही भी है, हम अन्य नट्स की तुलना में मूंगफली के गुणों को अनदेखा कर देते हैं। इसलिए आज हम आपको इस लेख में मूंगफली खाने के फायदों, तरीकों व नुकसान के बारे में भी बताएंगे।
उन्होंने बताया कि 'मूंगफली गरीबों का बादाम है। अगर इसको खाओगे तो आप कहोगे मेरी जिंदगी सफल हो गई। उन्होंने बताया कि जो लोग काजू-बादाम अफोर्ड कर सकते हैं, मूंगफली खाओ। यह सस्ती भी है, गुणकारी भी है। शरीर में शक्ति भी देगी और उर्जा का भंडार भी बढ़ाएगा।' आइए आपको अब हम मूंगफली खाने के अन्य फायदोंके बारे में बताते हैं।
आपको बता दें कि मूंगफली में मोनोअनसैचुरेटेड नाम का हेल्दी फैट होता है जो खराब कोलेस्ट्रोल को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रोल को बढ़ाकर दिल को हेल्दी रखने का काम करता है। अधिक जानकारी के लिए बता दें कि 100 ग्राम मूंगफली में 25-26 ग्राम प्रोटीन होता है। वहीं 100 ग्राम काजू में सिर्फ 18-18.2 ग्राम ही प्रोटीन होता है।
इसी के साथ यह शरीर में एनर्जी जेने, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने और वेट को मैनेज करने में मदद करता है। इसलिए आप रोज किसी न किसी रूप में मूंगफली को अपनी डाइट में शामिल करें, ताकि आपके शरीर में प्रोटीन की कमी न हो।
फायदों से इतर अगर हम मूंगफली खाने के नुकसान की बात करें तो वह भी कम नहीं हैं। अगर आप अधिक मात्रा में मूंगफली खाते हैं तो यह स्किन एलर्जी का कारण बन सकता है, डाइडेशन को खराब कर सकता है, बार-बार गैस बना सकता है, और वजन बढ़ा सकता है। इसलिए अगर आप मूंगफली खा भी रहे हैं तो कम मात्रा में खाएं न कि ज्यादा मात्रा में।
View this post on Instagram
अगर आप मूंगफली को छोड़ा अधिक स्वादिष्ट बनाकर खाना चाहते हैं तो इन्हें घी और नमक के साथ भूनकर, खजूरे का साथ लड्डू बनाकर, चटनी या फिर घर पर ही पीनटर बटर बनाकर खा सकते हैं। जो भी तरीका आपको पसंद हो उस तरीके से मूंगफली खाएं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
मूंगफली की तासीर गर्म होती है।
100 ग्राम मूंगफली में लगभग 25.8 ग्राम प्रोटीन होता है।
जिन लोगों को एलर्जी, पाचन संबंधी समस्या (जैसे एसिडिटी, गैस), उच्च रक्तचाप या हृदय रोग है, उन्हें मूंगफली नहीं खानी चाहिए
एक दिन में 50 ग्राम यानी एक मुट्ठी मूंगफली पर्याप्त होती है।