Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Daily Garlic Khane Ke Benefits: सर्दियां अपने साथ जुखाम-बुखार जैसी कई बीमारियां लेकर आती है, जिन्हें ठीक करने के लिए हम डॉक्टर के पास भागते हैं। हम भूल जाते हैं कि पहले के समय में लोग घर पर ही अपना इलाज करते थे, और पहली बात तो यह कि वह अपना खान-पान अच्छा रखते हैं जिससे वह बीमार ही कम पड़ते थे। अगर आप भी सर्दियों में कम बीमार पड़ना चाहते हैं तो इसमें लहसुन की 2-3 कलियां आपकी मदद कर सकती हैं। जी हां, हम उसी लहसुन की बात कर रहें जो भोजन में इस्तेमाल होता है।
कच्चा लहसुन हमारी सेहत के लिए खजाना होता है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि लहसुन में एलिसिन नाम का एक बहुत ही पावरफुल कंपाउंड होता है, जिसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-फंगल गुण होते हैं। लहसुन को चबाते या कूटते समय यह एक्टिव होता है और एलिसिन के अलावा इसमें विटामिन सी, बी6 और मैंगनीज भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आइए आपको अब हम रोजाना लहसुन खाने के फायदों के बारे में बताते हैं।
सर्दियों में हमारा मेटाबॉलिज्म अन्य मौसमों की तुलना में सुस्त हो जाता है और हम जल्दी बीमार होने लगते हैं। लेकिन रोजाना 2-3 लहसुन की कलियों को चबाने से आपका मेटाबॉलिज्म तो बेहतर होता ही है, साथ ही इम्यूनिटी भी मजबूत होती है, जिससे हम सर्दियों में जल्दी बीमार नहीं पड़ते हैं।
ठंड की वजह से बुजुर्गों के जोड़ों में दर्द की शिकायत अधिक हो जाती है, क्योंकि एक तो उनमें कमजोरी होती है और दूसरा सर्दी में नसें जकड़ जाती हैं। ऐसे में लहसुन की तासीर गर्म होती है, जो शरीर को अंदर से गर्माहट देने का काम करती है और ब्लड फ्लो को बेहतर बनाती है।
रोजाना लहसुन की 2-3 कलियां खाने से शरीर में बनने वाला बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है जिससे हार्ट हेल्थ बेहतर होती है। इसके अलावा हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने,खून को पतला करने और खून के थक्के जमने से रोकने में मदद करता है। इसलिए अगर दिल को हेल्दी रखना है तो लहसुन खाने की आदत डालें।
अगर आपको पाचन से जुड़ी कोई भी समस्या है या पेट की अन्य दिक्कतें बनी रहती हैं तो लहसुन की कली खाना आपके लिए वरदान साबित हो सकता है। यह बार-बार सर्दी-जुकाम होने से बचाता, गट को क्लीन और हेल्दी रखता है, फेफड़ों में जमे बलगम को साफ करने में मदद करता है और रेस्पिरेटरी सिस्टम को साफ रखता है।
फायदे तो जान लिए, लेकिन अब आइए लहसुन खाने का सही तरीका जानते हैं। इसे खाने के लिए पहले आप लहसुन की 2-3 कलियों को छीलकर थोड़ा सा कूट लें और 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें। ऐसा करने से लहसुन में पाया जाने वाले एलिसिन एक्टिव हो जाता है। 5 मिनट बाद आप लहसुन को अच्छे से चबाकर खाएं और फिर उसके बाद एक गिलास गुनगुना पानी पी लें।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।