Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Daily Orange Khane Se Kya Hota Hai: कई ऐसे फल हैं जो सिर्फ सर्दियों में ही आते हैं और स्वाद से लेकर पोषण तक में अव्वल दर्जे के होते हैं। ऐसे ही फलों की लिस्ट में शामिल है संतरा। संतरा एक ऐसा फल है तो स्वाद में खट्टा-मीठा होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन सी, सहित फाइबर, फोलेट, पोटेशियम और विभिन्न एंटीऑक्सीडेंट जैसे बीटा-कैरोटीन और हेस्पेरिडिन पाए जाते हैं। इतने सारे पोषक तत्व आपको एक ही फल में मिल जाते हैं।
क्या आपने कभी सोचा है कि अगर इस अति गुणकारी फल को रोज खाया जाए तो हमारे शरीर पर क्या असर पड़ेगा? बस आपके इसी सवाल का जवाब देने के लिए आज हम आपको इस लेख में रोजाना एक संतरा खाने के 5 कमाल के फायदों के बारे में बताने वाले हैं। इन फायदों को जानने के बाद आप किलो-किलो के भाव से घर पर संतरे इकट्ठा करना शुरू कर देंगे। तो फिर आइए बिना देर किए हम इन फायदों के बारे में जानें।
जैसा कि हमने आपको बताया कि संतरा में विटामिन सी पाया जाता है। यह स्किन में कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाने का काम करता है, जिससे त्वचा की फाइन लाइंस और झुर्रियों में कमीआती है, दाग-धब्बे कम होते हैं और स्किन क्लियर बनती है। साथ ही इसमें प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने का काम करते हैं।
सर्दियों में हम सभी गर्मियों की तुलना में अधिक बीमार होते हैं, जिसमें फीवर, फ्लू, सर्दी-जुकाम आदि शामिल है। ऐसा इम्यूनिटी के कमजोर होने के कारणहोता है, इसलिए आप रोज एक संतरा खाना शुरु कर दें। इसमें मौजूद विटामिन सी आपके इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करेगा और फाइबर खाने को अच्छे से डाइजेस्ट करने में मदद करेगा। इससे आप कम बीमार पड़ेंगे।
आपको बता दें कि विटामिन सी जैसे कई पोषक तत्वों के साथ संतरे में फाइबर भी पाया जाता है। फाइबर का काम खाने को पचाना, कब्ज से बचाना, पेट को भरा हुआ महसूस कराना और क्रेविंग को कम करना होता है। जब आप रोज 1 संतरा खाते हैं तो पेट दुरुस्त होना शुरू हो जाता है।
आजकल फोन और लैपटॉप में ज्यादा काम करने की वजह से हमारी आंखों बहुत ही ज्यादा खराब होने लगी हैं। ऐसे में हमें अपनी डाइट में कुछ ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए तो आंखों की रोशनी को बेहतर कर सके। इसके लिए सबसे अच्छा उपाय है रोज एक संतरा खाना। संतरे में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो कार्निया को सहारा देने वाले कोलेजन के प्रोडक्शन को बढ़ाने में मदद करते हैं।
संतरे में पोटेशियम पाया जाता है जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने और दिल से जुड़ी समस्याओं के खतरे को कम करने में मदद करता है। वहीं अगर हम वजन की बात करें तो क्योंकि संतरे में फाइबर पाया जाता है जो पेट को भरा हुआ महसूस कराता है। जिससे हम कम खाते हैं और वजन मेंटेन रहता है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।