
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Written By: Vidya Sharma | Published : November 26, 2025 4:42 PM IST
Daily Cumin Seeds Water Pine Ke Benefits: सर्दियों आ गई हैं, ऐसे में हम में से कई लोग पेट, स्किन और न जाने कितनी तरह की समस्याओं से परेशान होंगे। इन्हें ठीक करने के लिए अगर आप दवाइयों का सहारा ले रहे हैं तो गलत कर रहे हैं, क्योंकि एक समय के लिए तो दवाइयां हमारे दर्द व परेशानियों को कम कर देती हैं, लेकिन कहीं न कहीं शरीर के अंदर समस्या बनी ही रहती है।
इसलिए आज हम आपको इस लेख में शरीर की कई समस्याओं को दूर करने के लिए जीरा का पानी पीने के फायदे बताने वाले हैं। आम से दिखने वाले जीरे के बीजों में आयरन, कैल्शियम, जिंक, मैंगनीज सहित विटामिन ए, सी, ई और बी12 जैसे कई विटामिन और पोषक तत्व पाए जाते हैं। जब जीरे के इन बीजों में इतने गुण हैं तो सोचिए इसका पानी कितना फायदेमंद होगा। आइए बिना देर किए आपको जीरा पानी पीने के फायदों के बारे में बताएं।
इसमें कोई दो राय नहीं है कि अगर हम रोज रात को सोने से पहले जीरा का पानी पीना शुरु करते हैं तो यह हमारे खाने को अच्छे से पचाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें डाइजेस्टिव एंजाइम पाए जाते हैं जो पाचन प्रक्रिया को तेज करने में मददकरते हैं। अगर आपका खाना सही से हजम नहीं होता है या पेट साफ नहीं होता है तो जीरा का पानी पीना फायदेमंद साबित हो सकता है।
वह लोग जिनके शरीर में आयरन की कमी हो या एनीमिया हो, उनके लिए जीरे का पानी पीना फायदेमंद है। क्योंकि जीरा में आयरन पाया जाता है, जो रेड ब्लड सेल्स में हीमोग्लोबिन बनाने में मददकरता है। ऐसे में आप बच्चों को भी जीरा वाटर पिला सकते हैं ताकि उनके शरीर में आयरन की कमी न हो।
वह लोग जो अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं वह जीरा पानी पी सकते हैं, क्योंकि जीरे का पानी वजन घटाने में भी फायदेमंदहोता है। तो अगर आप रोज योग कर रहे हैं या एक्सरसाइज कर रहें हैं तो साथ में रात को सोने से पहले जीरा पानी पीना शरु कर दें। कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखना शुरू हो जाएगा।
आप कई तरीकों से जीरा का पानी बना सकते हैं, लेकिन आज हम आपको दो बहुत ही फायदेमंद रेमेडी बताने वाले हैं। पहला तो यह कि आप एक गिलास पानी में 1 चम्मच जीरा डालकर उसे अच्छे से उबाल लें। जब पानी की मात्रा रह जाए तब गैस बंद कर दें और पानी को पी लें।
दूसरा तरीका यह है कि आप एक बर्तन में डेढ़ गिलास पानी, उसमें 1 इंच अदरक, स्वादानुसार सेंधा नमक, तुलसी की पत्ती और पुदीने की पत्तियां डालकर हल्की आंच में अच्छे से सभी चीजों को पका लें। यह पानी से आपका पेट भी स्वस्थ रहेगा और अन्य समस्याएं भी नहीं होंगी।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।