Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Carrot Juice Benefits For Eyes: सर्दियों में गाजर खूब मिलती है और यह एक ऐसी सब्जी है जिसे कच्चा भी खाया जाता है और पकाकर भी। गाजर उन गिनी चुनी सब्जियों में से एक है, जिसका उपयोग सलाद, उबली सब्जी, इसका जूस और यहां तक कि मिठाई व मीठे पकवान के रूप में भी किया जाता है। लेकिन यह सिर्फ टेस्ट में ही नहीं बल्कि इसके हेल्थ बेनेफिटिस भी बेहद अलग हैं। आपने भी जरूर सुना होगा कि गाजर का जूस पीने से आंखों का काफी फायदा मिलता है और आंखों की रोशनी तेज होती है। लेकिन क्या आपको भी सचमें लगता है कि सर्दियों में गाजर का जूस पीने से रोशनी तेज होती है और अगर हां तो ऐसा सिर्फ सर्दियों में ही क्यों?
गाजर का जूस पीना आंखों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि गाजर के जूस में बीटा-कैरोटीन नाम का एक खास पोषक तत्व होता है। यह बीटा कैरोटीन शरीर में जाकर विटामिन ए के रूप में बदल जाता है, जो आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। खासतौर पर जिनकी आंखों की रोशनी पहले से ही कमजोर है, उनके लिए गाजर का जूस अच्छा माना जाता है, जो रोशनी में और ज्यादा नुकसान होने से रोकने में मदद करता है।
(और पढ़ें - खाली पेट गाजर का जूस पीने के फायदे)
आंखों की रोशनी के लिए गाजर के जूस को अच्छा माना जाता है, क्योंकि इसमें बीटा कैरोटीन होता है। लेकिन पहले से ही हुई रोशनी की कमी को फिर से वापस लाने में गाजर का जूस मदद नहीं कर सकता है। अगर आपने भी लोगों को यह कहते सुना है कि गाजर का जूस पीने से आंखों की रोशनी बढ़ती है, तो ऐसा नहीं है क्योंकि पहले से कम हुई आंखों को रोशनी को गाजर के जूस से बढ़ाया नहीं जा सकता है।
(और पढ़ें - किन लोगों को गाजर नहीं खानी चाहिए)
अगर आपको लग रहा है कि आपकी आंकों को रोशनी धीरे-धीरे कम हो रही है, तो ऐसे में आपको सबसे पहले आंखों के स्पेशलिष्ट (ऑफ्थैल्मोलॉजिस्ट) से सपर्क करें। डॉक्टर सबसे पहले यह पता करेंगे कि आपकी आंखों की रोशनी में कितनी कमी है। इसके बाद वे उसके पीछे के कारण का पता लगाएंगे और उसके अनुसार ही डॉक्टर इसका ट्रीटमेंट शुरु कर करते हैं।
गाजर के जूस का सेवन करने से आपके शरीर को कई फायदे एक साथ मिल सकते हैं। गाजर के जूस में मौजूद खास तरह के तत्व होते हैं, जो स्किन को हेल्दी बनाने में मदद करते हैं। नियमित रूप से गाजर का जूस पीने से इम्यूनिटी भी स्ट्रॉन्ग होने लगती है, जिससे सर्दियों के दौरान होने वाली संक्रमण आदि का खतरा काफी कम हो जाता है। गाजर का जूस पीने से लिवर को हेल्दी रखने में भी मदद मिलती है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।