
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Written By: Vidya Sharma | Published : November 10, 2025 9:11 AM IST
Magnesium Rich Beans Konsi Hoti Hain: कई ऐसे मिनरल्स होते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होते हैं लेकिन उनके बारे में बहुत ही कम बात होती है। हम बात कर रहे हैं मैग्नीशियम की, जो बहुत ही महत्वपूर्ण खनिज है और ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने से लेकर मसल और नर्व की फंक्शनिंग को इंप्रूव करने में मदद करता है।
हर युवा को दिन में 320-420 मिलीग्राम मैग्नीशियम की जरूरत होती है जिसे पूरा करने के लिए मैग्नीशियम रिच डाइट लेना बहुत जरूरी होता है। इसलिए आज हम आपको इस लेख में 6 ऐसे बीन्स और मटर के बारे में बताने वाले हैं जो आपके शरीर में मैग्नीशियम की पूर्ति करने में फायदेमंद साबित होंगे और हार्ट हेल्थ, हड्डियों और मांसपेशियों को स्वस्थ रखने का काम करेंगी।
आपको बता दें कि बीन्स कई प्रकार की होती है, जिनमें से एक है काली बीन्स। आपको यह मार्केट या ऑनलाइन शॉपिंग प्लैटफॉर्म पर मिल जाएगी। अगर आप एक कप पकी हुई ब्लैक बीन्स में मैग्नीशियम सहित प्रोटीन, फाइबर और आयरन भी पाया जाता है। आप इसे सलाद, स्प्राउट्स, सूप आदि की तरह खा सकते हैं। यह आपके शरीर को हेल्दी रखेगा और कई बीमारियों को दूर भी रखेगा।
मूंगफली एक फली है, लेकिन कुछ लोग इसे नट्स की कैटेगरी में डालते हैं। इसमें मैग्नीशियम के साथ-साथ प्रोटीन, फैट, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं। यह सभी मिलकर शरीर को उर्जा देने, पाचन को मजबूत बनाने और शरीर को अन्य बीमारियों से बचने में भी मदद करता है।
आपको बता दें कि एक कप भुनी हुई मूंगफली में लगभग 260 मिलीग्राम मैग्नीशियम होता है, जो इसे इस खनिज के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक बनाता है। विकल्प के तौर पर आप पीनट बटर भी खा सकते हैं, जिसके दो बड़े चम्मच में लगभग 49 मिलीग्राम मैग्नीशियम होता है। मूंगफली को नाश्ते, चटनी, और अन्य खाद्य पदार्थों में डालकर खा सकते हैं।
मटर फलियों में आने वाली सब्जी है जो मैग्नीशियम रिच होती है। खाने में एक कप हरी मटर में लगभग 62 मिलीग्राम मैग्नीशियम, प्रोटीन, आयरन, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। इसमें सूजन-रोधी गुण भी होते हैं, जो इसे संतुलित आहार में पोषक तत्वों से भरपूर बनाते हैं। आप इन्हें कई तरह से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं और पोषक तत्व पा सकते हैं।
अज़ुकी बीन्स छोटी, लाल बीन्स होती हैं जिनका इस्तेमाल आमतौर पर एशियाई व्यंजनों में किया जाता है। इनमें मैग्नीशियम, प्रोटीन, फाइबर और कैल्शियम होता है। इन बीन्स में नेचुरल रूप से मीठा और मेवे जैसा स्वाद होता है और इन्हें नमकीन और मीठे, दोनों तरह के व्यंजनों में इस्तेमाल किया जा सकता है जैसे सूप, मिठाइयां और पेस्ट्री। हमारी बताई इन 4 फलियों को अपने डेली डाइट में शामिल करने से मैग्नीशियम की जरूरतें पूरी हो सकती हैं और समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।