
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Written By: Vidya Sharma | Published : September 22, 2025 8:13 AM IST
Low Carb Wale Fruits Kaun Se Hote Hain: आजकल हर किसी को फिटनेस फ्रीक होने का चसका चढ़ा है और ये सही भी है क्योंकि अच्छे फ्यूचर के लिए अच्छी सेहत होना भी बहुत ही ज्यादा जरूरी है। ऐसे में जब बात वजन घटाने और फिट रहने की आती है तो कई लोग लो-कार्ब यानी कि कीटो डाइट की ओर भागते हैं। यह वजन घटाने के सबसे पॉपुलर तरीकों में से एक है। कीटो डाइट में कार्बोहाइड्रेट्स को कम किया जाता है और हेल्दी फैट्स ज्यादा खाया जाता है।
लेकिन हर किसी को नहीं पता होता है कि आप कीटो फ्रेंडली फूड्स खाकर भी खुद का फिट रख सकते हैं। जी हां, हम फलों की बात कर रहे हैं और आज हम आपको इस लेख में 5 ऐसे फलों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें खाकर आप अपने शरीर में पोषण की पूर्ति कर सकते हैं वो भी बिना कार्ब को बढ़ाए। तो फिर देर किस बात की है, आइए जानते हैं कीटो फ्रेंडली 5 फल कौन से हैं।
एवोकैडो सैंडविच से लेकर चाट तक, आप इस फल का नाम जरूर सुन रहे होंगे, क्योंकि ये अपनी रिच और हेल्दी फैट कंटेंट के लिए पॉपुलर है। इसी के साथ एवोकाडो में कार्ब्स भी कम होते हैं, जो इन्हें कीटो-फ्रेंडली बनाते हैं। लो-कार्ब होने के साथ-साथ एवोकाडो में विटामिन सी, विटामिन के, पोटेशियम और फोलेट के साथ-साथ कई पोषक तत्व होते हैं।
तरबूज में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और कई अन्य लोकप्रिय फलों की तुलना में इसमें कार्बोहाइड्रेट भी कम मात्रा में पाया जाता है। पानी की ज्यादा मात्रा शरीर को हाइड्रेटिड रखने में मदद करती है। 100 ग्राम तरबूज में 7.5 ग्राम कार्ब्स होते हैं। इसलिए आपका तरबूज को अपनी कीटो डाइट में शामिल करना फायदेमंद साबित हो सकता है।
कई लोग टमाटर को सब्जी समझते हैं, लेकिन ये एक फल है जिसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम मात्रा में पाई जाती है और यह कीटो डाइट फॉलो करने वालों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। टमाटर अलग-अलग साइज में मिलते हैं, इसलिए उनमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा भी उनके साइज पर निर्भर करती है। इसके अलावा टमाटर में कई जरूरी पोषक तत्वभी होते हैं जैसे लाइकोपीन, बीटा कैरोटीन और विटामिन-सी।
Highlights
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
बच्चे की डाइट में प्रोटीन,कैल्शियम,विटामिन D, जिंक,मैग्नीशियम और आयरन से भरपूर फूड शामिल करें।
नहीं, रात में हैवी डाइट बिल्कुल नहीं लेनी चाहिए। आपको हल्दी और आसानी से डाइजेस्ट होने वाले खाद्य पदार्थों का ही सेवन करना चाहिए।
अगर आप एक हफ्ते में 5 किलो वजन घटाना चाहते हैं तो कैलोरी डेफिसिट में खाएं, रोजाना एक्सरसाइज करें, कम से कम 30 मिनट वॉक करें। इसके अलावा, इंटरमिटेंट फास्टिंग से वजन घटाने में मदद मिल सकती है।
अगर आप रोज सुबह-सुबह जीरा, साबुत धनिया, सौंफ और मेथी दाना का पानी पीते हैं तो ये वेट लॉस करने में मदद करता है।