डाइजेशन को इंप्रूव करने के लिए क्या खाएं? 5 फर्मेंटेड फूड्स जो गट्स क्लीयर करने में करेंगे मदद

Fermented Foods: क्या आप अपने डाइजेशन को हेल्दी बनाना चाहते हैं? अगर हां तो आज से ही अपनी डाइट में फर्मेंटेड फूड्स को ऐड कर लें। आइए आपको 5 फर्मेंटेड फूड बताएं।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : September 7, 2025 10:49 AM IST

Gut Ko Healthy Kaise Rakhe: आजकल गट हेल्थ का ख्याल रखना एक हेल्दी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनने के साथ-साथ ट्रेंड भी बन गया है। जब हमारा गट हेल्दी रहता है तो डाइजेशन भी ठीक रहता है, इम्यूनिटी मजबूत होती है, दिमाग तेज होता है, फोकस बढ़ता है और यहां तक कि वेट कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। लेकिन गट हेल्दी रखने के लिए करना क्या होता है? अगर आपके मन में भी यही सवाल आ रहा है तो फिक्र न करें। क्यों?

क्योंकि आज हम आपको इस लेख में 5 ऐसे फर्मेंटेड फूड्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करके आप गट और डाइजेशन, दोनों को हेल्दी बना सकते हैं। बता दें कि फर्मेंटेड फूड्स में प्रोबायोटिक्स भरपूर मात्रा में होते हैं, इनमें ऐसे बैक्टीरिया होते हैं जो आपकी आंतों के माइक्रोबायोम को संतुलित करने में मदद करते हैं, जिससे आपका पाचन तंत्र सही तरीके से काम करता रहता है। आइए जानते हैं कौन से फर्मेंटेड फूड्स आपकी हेल्थ के लिए अच्छे हैं।

रोज खाएं दही

जब गट हेल्थ की बात आती है, तो दही खाने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये फर्मेंट किया जाता है और पेट के लिए अच्छा होता है। इसमें लैक्टोबैसिलस और बिफिदोबैक्टीरियम, के साथ दूध को फर्मेंट करके बनाया जाता है। बेहतर रिजल्ट के लिए आप सादा, बिना चीनी वाला दही चुनें और नाश्ते के रूप में, स्मूदी में मिला सकते हैं, या सलाद ड्रेसिंग और सॉस की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

अचार

आपने देखा होगा कि पुराने जमाने से ही थाली को पूरा करने के लिए उसमें अचार भी डाला जाता है। बता दें कि अचार को फर्मेंट करके बनाया जाता है और ये डाइजेशन को बेहतर करता है। ज्यादातर फर्मेंटेड अचार सिरके के बजाय नमक के साथ बनाए जाते हैं और इस प्रक्रिया से गुड बैक्टीरिया का विकास होता है जो आपकी आंत को साफ करने और पाचन स्वास्थ्यको बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं।

खाएं सोयाबीन का पेस्ट

सोयाबीन का पेस्ट जिसे मीसो कहा जाता है, जापान का एक फर्मेंटेड फूडहै जो प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है और आंतों को हेल्दी रखने में सहायता करता है। इसे नमक और कोजी के साथ सोयाबीन को फर्मेंट करके बनाया जाता है और मीसो का उपयोग आमतौर पर सूप और मैरिनेड में किया जाता है। फर्मेंट प्रोसेस एंजाइम बनाती है जो पाचन को सहारा देते हैं और आंत को साफ करने में मदद करते हैं।

किमची है सेहत के लिए फायदेमंद

वैसे तो किमची कोरियाई डिश है, लेकिन जिस तरह के-पॉप और बीटीएस की पॉपुलैरिटी बढ़ी है, भारत में भी किमची खाने व बनाने वालों की कमी नहीं है। किमची ऐसा फर्मेंटेड फूड है जिसे आमतौर पर पत्ता गोभी और मूली से बनाया जाता है और इसमें लहसुन, अदरक और मिर्च का मसाला मिलाया जाता है। 

Highlights:

  • गट को हेल्दी रखने से डाइजेशन ठीक रहता है।
  • गट हेल्दी रखने के लिए फर्मेंटेड फूड्स खाएं।
  • दही खाने से पेट ठीक रहता है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

गट को हेल्दी रखने के उपाय क्या हैं?

अपने गट को हेल्दी रखने के लिए आप हेल्दी डाइ्ट अपनाएं, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और  प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन ना करें।

खराब गट हेल्थ के लक्षण क्या हैं?

गट हेल्थ खराब होने पर इनडाइजेशन, ब्लोटिंग, पेट में एसिडिटी और अन्य तरह की डाइजेशन संबंधी बीमारियां बढ़ सकती हैं।

प्रीबायोटिक्स के क्या फायदे हैं?

प्रोबायोटिक गट में अच्छे बैक्टीरिया की संख्या बढ़ाने का भी काम करते हैं जिससे गट हेल्थ बेहतर और मजबूत बनती है।  

अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स गट हेल्थ को कैसे प्रभावित करते हैं?

अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स गट बैक्टीरिया के बैलेंस को बिगाड़ सकते हैं, जिससे पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है। इसके कारण गैस, कब्ज, सूजन और आईबीएस जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source