
Also Read
What breakfast has B12 : नाश्ता दिन का सबसे अहम मील होता है, क्योंकि रात भर के लंबे गैप के बाद आप कुछ खाते हैं, तो वह न छोड़ने की सलाह दी जाती है। ऐसे में एक्सपर्ट्स बताते हैं कि नाश्ता ऐसा होना चाहिए, जो हेल्दी होने के साथ-साथ आपको एनर्जी भी दे। ताकि आप पूरे दिन ऊर्जा से भरपूर रहें और हर काम बिना थके कर सकें। एक अध्ययन के अनुसार, नाश्ता छोड़ने से अक्सर ऊर्जा और एकाग्रता में कमी आती है। जब शरीर को अच्छा नाश्ता मिलता है, तो यह मेटाबॉलिज्म को स्थिर करता है, पाचन में सहायता करता है और पूरे दिन एक्टिव रहने में मदद करता है।
FSSAI द्वारा की गई एक स्टडी के अनुसार, नाश्ते में विटामिन B12 बहुत अहम होता है। यह एनर्जी बनाने, नर्वस सिस्टम, रेड ब्लड सेल्स के निर्माण और समग्र मस्तिष्क कार्य में सहायता करता है। जब शरीर को पर्याप्त B12 मिलता है, तो वह ज्यादा एक्टिव और केंद्रित महसूस करता है। B12 का लेवल कम होने पर शरीर कई संकेत देता है, जिससे थकान, मांसपेशियों में कमजोरी, एकाग्रता में कमी और मूड खराब होना हो सकता है। ऐसे में अगर अपने नाश्ते में दूध, दही और पनीर जैसी चीजों को शामिल किया जाए, तो इससे दिन अच्छा बना रहता है, साथ ही एनर्जेटिक भी रहता है।
विटामिन बी12 से भरपूर नाश्ता करना चाहते हैं, तो इसके लिए पनीर बेसन चीला खा सकते हैं। यह बहुत आसानी से बनने वाला एक सिंपल नाश्ता है, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को पसंद आता है। इसके सेवन से सर्दियों में होने वाली कमजोरी और थकान दूर हो सकती है। साथ ही कई फायदे हो सकते हैं।
पनीर बेसन चीला बनाने के लिए एक बाउल में बेसन, दही, हल्दी, जीरा, नमक, कटा हुआ प्याज और हरा धनिया डालें। अब इसमें पानी धीरे-धीरे डालें और हल्के हाथों से फेंटना शुरू करें, ताकि यह पतला और चिकना घोल बन जाए। अब इस सामग्री में कद्दूकस किया हुआ पनीर मिलाएं। बैटर तैयार होने के बाद एक नॉन स्टिक पैन लें और उसे मध्यम आंच पर गरम करें और पैन पर हल्का सा तेल लगाएं। अब पैन में घोल को डालें और धीरे-धीरे डोसे की तरह गोल-गोल फैलाएं। फिर इसे हल्की आंच में ब्राउन होने तक पकाएं। दोनों तरफ से सेकने के बाद इसे हरी चटनी और दही के साथ खाएं।
जब आपको देर हो रही हो और कुछ पौष्टिक खाने का मन कर रहा हो, तो यह दही परफेट बाउल एक इंस्टेंट एंड हेल्दी नाश्ता है। इस बाउल में डेयरी प्रोड्क्ट से विटामिन B12, फाइबर और मेवे व हेल्दी फैट होता है।
1 कप गाढ़ा दही
2 बड़े चम्मच शहद या गुड़
¼ कप कटे हुए मिक्स्ड मेवे (बादाम, अखरोट, काजू)
½ कप मौसमी फल
1 बड़ा चम्मच चिया सीड्स
इस ब्रेकफास्ट को बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें। फिर उसमें दही मिलाएं और महीन होने तक फेंट लें। अब इसमें शहद और गुड़ को मिक्स करें। अब एक गिलास लें और इसमें नीचें दही डालें। फिर इसमें कटे हुए मेवे डालें और फिर फल डालें। अब ऐसे ही लेयर्ड के साथ पूरा गिलास भर लें। इस पर चिया सीड्स छिड़कें और थोड़ी देर के लिए रख दें और अब आपका नाश्ता तैयार है।