क्या है नेगेटिव कैलोरी फूड और क्या उन्हें खाने से वेट लॉस होता है !

नेगेटिव कैलोरी फूड वह खाद्य पदार्थ हैं, जिन्हें पचाने के लिए और कैलरीज की जरूरत पड़ती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 26, 2018 9:49 AM IST

क्‍या आप नेगेटिव कैलोरिज फूड के बारे में जानते है।  यह शब्द इन दिनों काफी मशहूर हो रहा है और लोग इसे गंभीरता से ले रहे हैं।  चलिए जानते है कि क्‍या होता है नेगेटिव कैलोरिज फूड।

नेगेटिव कैलोरी फूड वह खाद्य पदार्थ हैं, जिन्हें पचाने के लिए और कैलरीज की जरूरत पड़ती है। यह इस बात का संकेत है कि आप इस तरह का कोई भी भोजन लें, लेकिन उससे आपका वजन नहीं बढ़ेगा। जब आप इन चीज़ों को खा लेते हैं, तब आपकी बॉडी में भी कैलोरी बर्न होना शुरू हो जाती है। जिन खाद्यपदार्थों में कोई पोषक तत्‍व नहीं होता है, वो सिर्फ खाली एक कैलोरी होती है। यह आपके शरीर में जमा होकर वसा या फैट का न‍िर्माण करने लगता है। जंक और मीठे व्‍यंजन सब कैलोरीज के अंतर्गत आते है।

इन चीज़ों से मिलती है नेगेटिव कैलोरी : -

  • जामुन
  • नींबू
  • खीरे-ककड़ी
  • तरबूज
  • सलाद
  • फूलगोभी
  •  सलाद
  •  तरबूज
  •  गाजर
  •  सेब
  • तुरई
  • टमाटर 

नेगेटिव कैलोरी ज्यादातर पौधों से प्राप्त होने वाली चीजों में पाई जाती है और इनमें फाइबर और पानी की मात्रा अधिक होती है। न केवल इन खाद्य पदार्थों से स्वस्थ कैलोरी प्राप्त होती है - न सिर्फ इन्‍हें खाने से आपको हेल्‍दी कैलोरिज मिलती है बल्कि इनमें विटामिंसमिनरल्‍सफाइबरआदि पाए जाते है। 

हम जो कुछ भी खाते हैं, उनमें कहीं-न-कहीं कैलोरी की मात्रा होती ही है। जिनमें पोषक तत्व नहीं होते हैं वो सिर्फ एक तरह का कैलोरी होता है। जो शरीर में जमा होकर शरीर में फैट का निर्माण करता है और आपका वजन बढ़ता रहता है। जितने भी जंक और शुगरी फूड है वो इसी श्रेणी में आते हैं। जिन खाद्य पदार्थों में फाइबर और पानी की मात्रा ज्यादा होती है, उनमे कैलोरी की मात्रा कम पाई जाती है। ऐसे में आपको पाचन के लिए अधिक ऊर्जा और कैलोरी की जरूरत पड़ती है। इसलिए नेगेटिव कैलोरी वाली चीज़ों को पहचाने और उनसे बचने की कोशिश करें, खासकर अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं।

चित्र स्रोत-Shutterstock .

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.