
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : January 13, 2023 3:11 PM IST
Health Benefits Of Hyderabadi Biryani : भारत में बिरयानी किसी परिचय की मोहताज नहीं है। लगभग हर व्यक्ति इससे काफी अच्छी तरह से परिचित होगा। खासतौर पर हैदराबादी बिरयानी काफी ज्यादा लोकप्रिय है। खुशबूदार चावल, मीट, सब्जियों, मसालों से तैयार बिरयानी कई लोगों की पसंदीदा डिश है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बिरयानी हेल्दी होती है या अनहेल्दी (Is biryani healthy or unhealthy? ) ? शायद आप में से कई लोगों ने इस बात पर ध्यान न दिया हो, क्योंकि इसका स्वाद इतना जबरदस्त होता है कि हम इसमें खो जाते हैं। हालांकि, कुछ लोगों का मानना है कि बिरयानी कार्ब्स से भरपूर होती है, ऐसे में यह अनहेल्दी हो सकती है, लेकिन ऐसा नहीं है हाल ही में अफ्रीकन जर्नल ऑफ फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी में प्रकाशित हुए अध्ययन में पाया गया है कि हैदराबादी बिरयानी आपके स्वास्थ्य के लिए हेल्दी हो सकती है, बशर्ते आप इसका सेवन सीमित मात्रा में करें। आइए विस्तार से जानते हैं हैदराबादी बिरयानी खाने के क्या हैं फायदे (Health Benefits Of Hyderabadi Biryani ) और क्या कहती है स्टडी?
अध्ययन के मुताबिक, विश्व प्रसिद्ध हैदराबादी बिरयानी चावल, सब्जियां, अंडे, मीट, मछली और विभिन्न तरह के मसालों का मिश्रण होता है। साथ ही इसे काफी क्लासिक रूप से तैयार किया जाता है। ऐसे में यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है। आइए जानते हैं इसे खाने के क्या फायदे हैं?
बिरयानी में कई तरह के मसाले जैसे- हल्दी, काली मिर्च, लौंग, लहसुन, अदरक, केसर इत्यादि को शामिल किया जाता है। यह सभी मसाले एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो हमारे आंतरिक अंगों के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं।
बिरयानी को तैयार करते समय इसमें हल्दी और काली मिर्च का इस्तेमाल किया जाता है। हल्दी और काली मिर्च में मौजूद तत्व पेट फूलने की समस्या को कम कर सकता है। वहीं, दूसरी ओर इसमें अदरक और जीरा होता है, जो प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है। इससे आपका शरीर डिटॉक्सिफाई होता है, ऐसे में यह पाचन एंजाइमों की गतिविधियों को तेज करने में आपकी मदद कर सकता है।
बिरयानी में मौजूद जीरा और हल्दी एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-ट्यूमर के साथ-साथ एंटीवायरल गुणों से भरपूर होता है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होता है। इन गुणों की वजह से आपके शरीर की सूजन कम होती है। वहीं, केसर लिवर एंजाइम को बढ़ाने और शरीर को डिटॉक्स करने में प्रमुख भूमिका निभाता है।
बिरयानी में प्याज, अदरक, लहसुन होता है, जो न सिर्फ आपके खाने का स्वाद बढ़ाता है। बल्कि यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद हो सकता है। यह सभी मसाले कई विटामिन्स जैसे- एलिसिन, सल्फ्यूरिक यौगिक, मैंगनीज, विटामिन बी6 और विटामिन सी, कॉपर और सेलेनियम से भरपूर होते हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी हो सकते हैं।
लिवर के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में बिरयानी आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। दरअसल, बिरयानी में मौजूद सभी मसाले मिलकर शरीर में ग्लूटाथियोन ( लिवर एंटीऑक्सीडेंट के रूप में भी जाना जाता है ) का उत्पादन करते हैं। यह आपके लिवर को स्वस्थ रखने में प्रभावी होता है। साथ ही इससे लीवर को डिटॉक्सिफाई होने में मदद मिल सकती है।
हैदराबादी बिरयानी की रेसिपी - How to Make Hyderabadi Biryani
हैदराबादी बिरयानी को तैयार करने के लिए भुने हुए प्याज, पुदीना, पके हुए मटन के साथ अधपके चावल की परतें लगाएं। तीन-चार परतें लगाने के बाद इसे ढककर गूंथे हुए आटे से सील करना है। इसके बाद इसे धीमी आंच पर कुछ समय के लिए छोड़ दें। लीजिए आपका स्वादिष्ट हैदराबादी बिरयानी तैयार है।
बिरयानी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकती है। हालांकि, ध्यान रखें कि इसका सेवन सीमित मात्रा में करें। वहीं, अगर आपको किसी तरह की समस्या है तो एक्सपर्ट के सलाह अनुसार ही अपनी डाइट में बदलाव करें।