शराब पीने के बाद दिखें ये 5 लक्षण तो छोड़ दें पीना, होने लगती हैं ये बीमारियां

Alcohol Overdose Symptoms: अगर आपको ड्रिंक करने के बाद कुछ अजीब लक्षण दिख रहे हैं तो आपका शरीर आपको बता रहा है कि शराब का सेवन करना अब बंद कर देना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : March 26, 2023 2:21 PM IST

हमें कोई चीज खानी/ पीनी चाहिए या नहीं इसका जवाब हमारा शरीर ही दे देता है। ऐसा ही शराब पीने को लेकर भी है। अगर आपको शराब पीने के बाद लगता है कि वह आपको हजम नहीं हो रही है या हर बार ड्रिंक करने के बाद कुछ अजीबो गरीब लक्षण देखने को मिलते हैं तो इसका मतलब आपको शराब का सेवन करना अब बंद कर देना चाहिए। ऐसी स्थिति को अल्कोहल इनटोलरेंस कहा जाता है। इसका मतलब होता है कि आप शराब के कुछ तत्वों से एलर्जिक हैं, वह तत्व आपके शरीर में जा कर कुछ नुकसान भी कर सकते हैं। इसलिए निम्न लक्षण दिखने के बाद आप को शराब का सेवन नहीं करना चाहिए।

मुंह का लाल हो जाना

कुछ लोगों का मानना होता है कि शराब पीने के बाद चेहरा थोड़ा बहुत लाल तो अपने आप ही हो जाता है। लेकिन ऐसा एलर्जी का लक्षण भी हो सकता है। अगर नॉर्मल लोगों के मुकाबले आपका चेहरा ज्यादा लाल हो जाता है और ऐसा ठीक ड्रिंक करने के बाद ही होता है तो समझ जाइए यह शराब आपके लिए ठीक नहीं है। तुरंत ऐसा होने पर शराब का सेवन करना बंद कर दें।

स्किन पर लाल दाने

कुछ लोगों को शराब का सेवन करने के बाद एलर्जिक रिएक्शन में हाइव्स यानी त्वचा पर छोटे-छोटे लाल दाने जैसी स्थिति भी देखने को मिल सकती है। इसे आम समझ कर नजरअंदाज करने की भूल न करें। बल्कि इसके बावजूद अगर आप शराब का सेवन करना जारी रखते हैं तो आपको स्किन से जुड़े कुछ और लक्षण भी देखने को मिल सकते हैं।

अस्थमा के लक्षणों का और गंभीर हो जाना

अगर आप अस्थमा के मरीज हैं तो शराब पीने के बाद हो सकता है आप की स्थिति और भी खराब हो जाए। शराब का सेवन करने के बाद अगर आप इसके किसी तत्व से एलर्जी हैं तो आपको अस्थमा का अटैक पड़ सकता है। इससे आप की हालत बहुत ज्यादा गंभीर हो सकती है। इसलिए आप अगर अस्थमा के मरीज हैं तो शराब का सेवन करने से बचना चाहिए।

नाक बंद होना

अगर आपको किसी भी चीज से एलर्जी होती है तो नाक बंद होना सबसे मुख्य लक्षण होता है। शराब का सेवन करने से होने वाली एलर्जी के लक्षणों में से भी नाक बंद होना एक है। अगर आपका शराब पीने के बाद नाक बंद हो जाता है या आपको ढंग से सांस ले पाने और बोलने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है तो तुरंत प्रभाव से आप को शराब का सेवन करना बंद कर देना चाहिए।

ब्लड प्रेशर का कम हो जाना

शराब पीने के 12 घंटे तक आप को महसूस होगा कि आपका ब्लड प्रेशर कम हो गया है। ऐसा शराब पीने पर आम होता है। 12 घंटे होने के बाद ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। लेकिन कुछ लोगों में शराब का सेवन करने के बाद ब्लड प्रेशर लेवल काफी कम हो जाता है और इस वजह से उन्हें लो बीपी के सारे लक्षण महसूस हो सकते हैं। कुछ लोग इस वजह से चक्कर खा कर भी गिर सकते हैं।

निष्कर्ष: अगर आपको शराब पीने के बाद इनमें से कोई लक्षण देखने को मिल रहा है तो आप को समझ जाना चाहिए आपको इससे एलर्जी है। इसलिए आप को शराब पीने से बचना चाहिए या फिर बहुत ही कम इसका सेवन करना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source