Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Konsi Patti Khana Faydemand Hai: आप में से कुछ लोगों को डायबिटीज होगी तो किसी को गैस जैसी पेट से जुड़ी समस्याएं। इन्हें ठीक करने के लिए हम कई दवाइयां खाते हैं और फिर हमें उन दवाइयों की आदत सी पड़ जाती है। लेकिन आपने कई लोगों से सुना होता कि 'सुबह ये पत्ती वो पत्ता खाया करो, कई समस्याएं ठीक हो जाएंगी।'
दरअसल हमारी प्रकृति में ही कई ऐसी जड़ी बूटियां हैं जिन्हें खाने भर से ही आप अपने शरीर की कई समस्याओं को ठीक कर सकते हैं, लेकिन हम उन्हें नजरअंदाज कर देते हैं। इसलिए आज हम आपको 3 पत्तियों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें रोज सुबह खाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
शरीर के लिए फायदेमंद तीन पत्तियों के नाम हैं- नीम, तुलसी और शीशम। जी हां, ये तीनों ही हमारी हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए किसी न किसी रूप में सहायता करती हैं। इनमें प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल गुण और कई विटामिन और मिनरल्स जैसे गुण पाए जाते हैं। आइए आपको इन तीनों पत्तियों के मिलने वाले फायदों के बारे में बताते हैं।
नीम और तुलसी की पत्तियां हमारे शरीर को डिटॉक्सीफाई करने का कामकरती हैं और खून भी भी सफाई करती हैं। नीम की पत्ती खाने से आप बीमार कम पड़ते हैं और आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। इसके अलावा तुलसी हमारे शरीर अंदर से ठंडा रखती है।
तीनों ही पत्तियों को रोज सुबह खाने से आपका पाचन तंत्र सुधरता है और पेट से जुड़ी समस्याएंनहीं होती हैं। एक ओर जहां तुलसी की हल्की ठंडक हमारे पेट की गर्मी को मारती है, तो वहीं शीशम इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करती हैं। इसी के साथ शीशम की पत्तिया रोज खाने से जोडों के दर्द में भी आराम मिलता है, जो बढ़ती उम्र में महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है।
तुलसी और नीम की पत्तियां तो हमारी स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होती हैं, लेकिन शीशम की पत्तियां भी कम नहीं हैं। ये हमारी स्किन को इंफेक्शन से बचाने, मुंहासों को कम करने और झुर्रियों को बढ़ने से रोकने में मदद करती हैं। साथ ही इनके साथ रोजाना सुबह तुलसी और नीम की पत्तियां खाने से शरीर के खून को साफ करने में फायदेमंद होती हैं।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।