बच्चों को कॉफी पीनी चाहिए या नहीं, जानिए बच्‍चों के लिए कॉफी पीने की सही उम्र और मात्रा

बड़ा हो या बच्चा कॉफी के शौकीन सभी हैं। लेकिन बच्चों के लिए कॉफी कितनी सही है और कितनी गलत ये जानना भी बेहद जरूरी है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : June 9, 2022 4:44 PM IST

आजकल कॉफी का चलन काफी बढ़ गया है। हर घर के किचन में कुछ मिले या न मिले लेकिन कॉफी ज‍रूर मिल जाएगी, क्योंकि घर में शायद कोई ऐसा मेम्बर हो जिसे कॉफी पसंद ना हो। हालांकि कॉफी की सिर्फ एक चुस्की से ताजगी और फूर्ती आ जाती है। बड़े तो बड़े आजकल बच्चे भी कॉफी के शौकीन हो रहे हैं। अब ऐसे में सवाल ये उठता है कि को बच्चों को कॉफी देना सही है या नहीं और किस उम्र में बच्चों को कॉफी पीनी चाहिए? चलिए जानते हैं इस लेख में।

बच्चों को कॉफी पीनी चाहिए या नहीं?

हर पैरेंट्स के मन में ये सवाल उठ रहा होगा कि, बच्चों को कॉफी देना ठीक है या नहीं? तो हम आपको बता दें कॉफी पीने से बच्चों को मेंटली और फिजिकली समस्याओं से जूझना पड़ता है। शोध के मुताबिक, कॉफी बच्चों के लिए काफी नुकसानदायक है। इससे बच्चों की नींद प्रभावित होती है। इससे बच्चे तनाव का शिकार हो सकते हैं। इसलिए बच्चों की कॉफी से दूरी बनाये रखने में ही भलाई है।

कॉफी पीने की सही उम्र और मात्रा

आपको ये तो पता चल गया कि, बच्चों के लिए कॉफी नुकसानदायक है। लेकिन यहां हम आपको ये भी बता दें कि अगर आपका बच्चा 12 साल से ज्यादा का है तो, आप उसे कॉफी पिला सकती हैं। क्योंकि इस उम्र के लिए कैफीन सुरक्षित होता है। अगर बच्चा 12 से 18 साल के बीच का है तो, एक दिन में आप उसे लगभग 100 मिलीग्राम कैफीन दे सकती हैं।

बच्चों के लिए क्यों खतरनाक कॉफी

बच्चों के लिए कॉफी खतरनाक होने के कई कारण हैं। जिनमें से एक है, इसमें मिलने वाला कैफीन। कैफीन से दिमाग में उत्तेजना बढ़ जाती है। और बच्चों को प्रभावित करने लगता है। क्योंकि कैफीन की थोड़ी सी भी खुराक बच्चों और वयस्कों सोनों के लिए खतरनाक है। इससे डिहाइड्रेशन होने लगता है। बच्चों को नींद भी नहीं आती और कैल्शियम की मात्रा शरीर से कम होने लगती है।

कॉफी से बच्चों को क्या है नुकसान

हालांकि हम आपको पहले ही इसके खतरे के बारे में बता चुके हैं। लेकिन इससे बच्चों पर बुरा प्रभाव क्या पड़ता है, चलिए ये भी जान लेते हैं:

  • शोधकर्ताओं के मुताबिक, खाना खाने से आधे या एक घंटे से पहले कॉफी का सेवन बच्चों की भूख को मार देता है। जिससे बच्चों का विकास नहीं हो पाता।
  • काफी बच्चे हैं जो बड़े शौक से कॉफी पीते हैं। कॉफी में शक्कर का इस्तेमाल किया जाता है। जिससे दांतों में सड़न होने लगती है।
  • कॉफी से बच्चों की हड्डियों में कैल्शियम नहीं टिक पाता, जिस वजह से हड्डियाँ कमजोर होने लगती हैं।
  • कैफीन के वजह से बच्चों में चिंता और घबराहट की समस्या होने लगती है।
  • जो बच्चे ज्यादा कॉफी पीते हैं, उन्हें बार बार पेशाब लगती है, जिससे डिहाईड्रेशन भी होने लगता है।
  • अगर आपका बच्चा भी कॉफी पीने का शौकीन है तो उसकी इस लत पर आज ही स्टॉप लगाएं। जिससे आपका बच्चा आने वाली समस्याओं से बचा रहे।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source