बंगाल में PM मोदी ने खाई झालमुड़ी, घर पर इस तरह तैयार करें बंगाली स्नैक्स का हेल्दी वर्जन

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां के लोकल स्ट्रीट फूड झालमुड़ी का मजा लिया है।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : April 20, 2026 12:16 PM IST

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों राज्य के विभिन्न इलाकों में रैलियां कर रहे हैं। रविवार को चुनावी रैली के दौरान पीएम मोदी का एक अलग अंदाज देखने को मिला। पीएम मोदी ने झाड़ग्राम में बीच रास्ते अपना काफिला रुकवाया और कोलकाता की मशहूर स्ट्रीट फूड झालमुड़ी का मजा लिया। दरअसल, हुआ यूं कि जब पीएम मोदी का काफिला झाड़ग्राम से गुजर रहा था, तभी इस दौरान उनकी नजर झालमुड़ी की एक छोटी सी दुकान पर पड़ी। प्रधानमंत्री ने तुरंत गाड़ी को रुकवाया और झालमुड़ी के स्टाल की ओर बढ़े तो वहां मौजूद लोगों ने उन्हें घेर लिया। पीएम मोदी ने दुकानदार से कहा- अरे भाइया हमें भी खिलाओ अपनी झालमुड़ी। प्रधानमंत्री ने इस पल की तस्वीरें और वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर किया है।

पश्चिम बंगाल का फेमस स्ट्रीट फूड है झालमुड़ी

पीएम मोदी ने जिस झालमुड़ी का लुत्फ चुनावी रैली के दौरान उठाया है, वो पूरे पश्चिम बंगाल का लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है। झालमुड़ी को विभिन्न प्रकार के मसाले, मुरमुरे, हल्की मिर्च, कच्चे प्याज, आलू और कच्चे सरसों के तेल के साथ तैयार किया जाता है। झालमुड़ी का स्वाद हल्का सा तीखा, चटपटा होता है। तीखा और चटपटा होने के कारण झालमुड़ी का स्वाद हर किसी को बेहद पसंद आता है।

पश्चिम बंगाल के अलावा किसी भी अन्य जगह पर झालमुड़ी की बात आती है, तो लोग अक्सर इसे अनहेल्दी स्नैक्स के तौर पर मानते हैं। अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं, तो रूक जाइए बाजार में मिलने वाली झालमुड़ी हो सकता है सेहत के लिए हानिकारक हो, लेकिन आप घर पर इसका हेल्दी वर्जन तैयार कर सकते हैं। तो चलिए देर किसी बात की है आइए जानते हैं घर पर कैसे तैयार कर सकते हैं झालमुड़ी।

jhalmuri recipe आप झालमुड़ी को कई तरह से घर पर तैयार कर सकते हैं।

झालमुड़ी बनाने के लिए सामग्री की लिस्ट

झालमुड़ी मुख्य रूप से मुरमुरा (puffed rice) से बनने वाला एक मसालेदार स्नैक है, जिसमें सब्जियां, मसाले और हल्का तेल मिलाया जाता है। इसे बनाने के लिए आपको नीचे बताए गए सामान की जरूरत पड़ेगी।

  1. 2 कप मुरमुरा (puffed rice)
  2. 1 टमाटर
  3. 1 छोटा प्याज
  4. 1 उबला आलू
  5. हरी मिर्च
  6. 2 चम्मच भुनी हुई मूंगफली
  7. 1 चम्मच सरसों का तेल
  8. 1/2 चम्मच चाट मसाला
  9. 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  10. नमक स्वादानुसार
  11. 1 चम्मच नींबू का रस

मुरमुरा बनाने की विधि

  1. मुरमुरा बनाने से पहले सभी सब्जियां जैसे आलू, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरी धनिया को बारीक- बारीक काटकर प्लेट में रख लें।
  2. एक बड़ा बाउल लें, उसमें प्याज, टमाटर, उबला आलू, हरी मिर्च और मूंगफली डालकर मिलाएं। इसमें चाट मसाला, लाल मिर्च और नमक मिक्स करें।
  3. सबसे आखिरी में इस मिश्रण में मुरमुरा डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब इसके ऊपर सरसों का तेल और नींबू का रस डालकर सर्व करें।
  4. आप चाहे तो झालमुड़ी में स्प्राउट्स, खीरा, गाजर जैसी विभिन्न प्रकार की सब्जियां भी मिला सकते हैं।

झालमुड़ी खाने के फायदे

  1. झालमुड़ी मुख्य रूप से लो-कैलोरी और हल्का स्नैक है। शाम को लगने वाली छोटी- छोटी भूख को कंट्रोल के लिए झालमुड़ी बेस्ट ऑप्शन है।
  2. झालमुड़ी में विभिन्न प्रकार की सब्जियां, फल और नींबू को शामिल करने से इसमें फाइबर और विटामिन पाए जाते हैं। जो सेहत के लिए अच्छे हैं।
  3. इस बंगाली स्नैक्स को खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है। इसलिए यह वजन घटाने में भी फायदेमंद हो सकता है।
  4. घर पर बना झालमुड़ी न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि यह एक हेल्दी स्नैक भी है। इसमें छोटे- छोटे बदलाव करके आप इसका हेल्दी वर्जन तैयार कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.