... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : October 30, 2020 11:31 AM IST
वजन घटाने के लिए अंडे के साथ खाएं ये 5 फूड्स, तेजी से कम होगी शरीर की चर्बी और मिलेगा ढेर सारा प्रोटीन
weight loss with eggs: हर मौसम में बेहद शौक से खाया जाने वाला अंडा प्रोटीन का एक बेहतरीन स्त्रोत है, जिसके बारे में ये कहना गलत नहीं होगा कि इसे कई तरीके से पकाया जा सकता है। साथ ही इसमें मौजूद प्रोटीन की मात्रा आपके शरीर को तंदरुस्त बनाने के लिए पर्याप्त है। अंडे को आप अपने नाश्ते को हेल्दी बनाने के लिए भी प्रयोग कर सकते हैं। अंडे के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि यह कई पौष्टिक गुणों से समृद्ध है और अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं तो इसे दूसरे फूड्स के साथ मिलाकर खाने से आपकी कोशिश जल्द ही साकार होती दिखाई दे सकती है। जी हां, अगर आप वजन घटाने की कोशिश में लगे हुए हैं तो अंडा आपके लिए आपका सबसे अच्छा दोस्त साबित हो सकता है, जिसे आप कई अन्य फूड के साथ मिलाकर और भी ज्यादा पौष्टिक बना सकते हैं। इस लेख में, हम आपको ऐसे 5 हेल्दी इंग्रीडियेंट्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अंडे के साथ मिलाकर आप तेजी से शरीर की चर्बी को कम कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन हेल्दी चीजों के बारे में ।
ब्लैक बीन्स में पर्याप्त मात्रा में घुलनशील फाइबर होता है, जो आपका पेट लंबे समय तक फुल रखने में मदद करता है और आपकी कमर का साइज घटाता है। एक अध्ययन के अनुसार, रोजाना अपने घुलनशील फाइबर की मात्रा में 10 ग्राम की वृद्धि पांच साल में पेट की चर्बी को 3.7 प्रतिशत तक कम कर सकती है। यही नहीं, नियमित रूप से ब्लैक बीन्स का सेवन करने पर एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को 5 प्रतिशत तक कम करने में मदद मिलती है।
ऑमलेट के साथ टोस्ट खाने के बजाए आप इसमें क्विनोआ शामिल कर सकते हैं। ये अनाज अंडे में एक अच्छा स्वाद जोड़ता है और आपके ऑमलेट को और हेल्दी बनाता है। इसके अलावा, क्विनोआ में किसी भी अन्य अनाज की तुलना में अधिक प्रोटीन होता है और यह दिल के लिए सेहतमंद अनसैच्यूरेटेड फैट और फाइबर से भी भरपूर होता है।
अगर आपके पास टाइम नहीं है और घर में किराने का सामान भी खत्म हो रहा है, तो आप ऑमलेट में सिर्फ काली मिर्च पाउडर छिड़क कर भी खा सकते हैं। काली मिर्च में पिपेरिन होता है, जो इसके स्वाद को बेहतर बनाता है। इतना ही नहीं काली मिर्च नई फैट कोशिकाओं के निर्माण को भी रोकती है। इसके साथ ही यह आपकी कमर को कम करने, आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने और आपके बाहर निकलते पेट को कम करने में भी मदद कर सकती है। आप अंडे के स्वाद और स्वास्थ्य लाभ को बढ़ाने के लिए रोजमैरी और अजवायन को भी शामिल कर सकते हैं।
पीले, हरे और लाल रंग की शिमला मिर्च न केवल अंडे को सुंदर बनाने का काम करती हैं बल्कि इसके पोषण मूल्य को भी बढ़ाते हैं। शिमला मिर्च, विटामिन सी से भरपूर होती है, जो फैट को बर्न करने और कार्ब्स को ऊर्जा के रूप में बदलने में भी मदद करती है। कई अध्ययन से यह भी संकेत मिलता है कि विटामिन सी, मांसपेशियों को कार्निटाइन नाम के फैटी एसिड की प्रक्रिया में मदद करता है, जो मांसपेशियों को बढ़ाने और रिकवरी के लिए आवश्यक है। आप आधा कप कटी हुई शिमला मिर्च, पालक और अपनी पसंद की अन्य सब्जियों को अपने ऑमलेट में मिलाकर इसे स्वादिष्ट और हेल्दी बना सकते हैं।
ज्यादातर हेल्थ कॉन्शियस लोग जानते हैं कि सभी फैट समान नहीं होते हैं। सोयाबीन तेल में फैट बढ़ाने वाले गुण होते हैं नारियल तेल वजन घटाने की प्रक्रिया में तेजी भी ला सकते हैं। एक अध्ययन में पाया गया कि जिन पुरुषों ने नारियल तेल के 2 बड़े चम्मच का सेवन किया, उनकी कमर औसतन 1.1 इंच तक कम हुई। नारियल तेल कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ाता और आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। इसलिए अगली बार जब भी आप अंडा पकाएं तो अपने पैन को चिकना करने के लिए नारियल तेल का ही उपयोग करें।