वेट लॉस टिप्स: ये हैं वे विटामिन सी से भरपूर फल, जिन्हें खाने से वजन होता है कम

पपीता केवल वेट लॉस के लिए ही नहीं, बल्कि अनेक बीमारियों में फायदेमंद होता है। इसमें ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो वजन कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : February 14, 2019 8:51 PM IST

वेट लॉस के दौरान अधिकतर लोग फाइबर लेने के चक्कर में माइक्रोन्यूट्रिशन जैसे- विटामिन, मिनरल्स लेना कम कर देते हैं, जिससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। माइक्रोन्यूटिशन ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो वजन कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन्ही माइक्रोन्यूटिशन्स में से एक विटामिन सी। खट्टे व रसीले फलों में विटामिन सी भरपूर होता है और इन फलों का सेवन करने से वेट लॉस होता है। जानें कैसे...

वेट लॉस टिप्स: डायटिंग नहीं, इस एक चीज को करने से होगा वजन कम

नींबू - विटामिन सी से भरपूर नींबू वेट लॉस में बहुत फायदेमंद होता है। क्या आप जानते हैं कि 100 ग्राम नींबू में 53 मिलिग्राम विटामिन सी होता है। 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 टीस्पून नींबू का रस और 1 टीस्पून शहद मिलाकर सुबह-सुबह खाली पेट पिए।

अमरूद - क्या आपको यह मालूम है कि अमरूद लो कैलोरी फूड है? यह फाइबर से भरपूर होता है। इसे खाने के बाद लंबे समय तक पेट भरा रहता है। अमरूद में विटामिन सी प्रचूर मात्रा में होता है इसलिए वेट लॉस में अमरूद का सेवन करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: वेट लॉस टिप्स: वजन कम करने के लिए पिएं चुकंदर से बने ये 4 हेल्दी जूस

संतरा- वेट लॉस के लिए संतरे को सुपर फूड्स माना जाता है। इसमें बहुत कम कैलोरी और फैट होता है, जो वजन कम करने में मदद करता है। संतरे का जूस पीने से अच्छा है कि संतरे को छीलकर ऐसे ही खाएं।

पपीता- पपीता केवल वेट लॉस के लिए ही नहीं, बल्कि अनेक बीमारियों में फायदेमंद होता है। इसमें ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो वजन कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसे फ्रूट सलाद के तौर पर खा सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source