Weight loss: अगर किचन में रखी हैं ये 5 चीजें तो एक्सरसाइज और डाइट से भी नहीं कर पाएंगे वजन कम

Foods to avoid for weight: अगर आप अपने शरीर के वजन को कंट्रोल करन के लिए खूब एक्सरसाइज कर रहे हैं और डाइट भी ले रहे हैं, तो आपको अपने किचन से इन चीजों को बाहर करना होगा। चलिए जानते हैं इन चीजों के बारे में।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : January 24, 2023 12:43 PM IST

Avoid foods for Weight loss: शरीर को बीमारियों से दूर रखने के लिए हेल्दी वेट को मेंटेन रखना जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब शरीर का वजन बढ़ने लगता है, तो उसके साथ-साथ शरीर में कई बीमारियां होने का खतरा भी बढ़ जाता है। कुछ हेल्थ रिसर्च के मुताबिक जिन लोगों के शरीर का वजन जरूरत से ज्यादा बढ़ जाता है, तो उन्हें कोलेस्ट्रॉ़ल, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हार्ट डिजीज होने का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि, अगर आप वजन कम करने से किए रोजाना एक्सरसाइज कर रहे हैं, तो उसके साथ आपको वेट लॉस डाइट मेंटेन करना भी जरूरी है। लेकिन अगर आपकी किचन में ये 4 चीजें हैं, तो डाइट को हेल्दी रखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इस लेख में हम आपको किचन में रखी ऐसी 4 चीजों के बारे में बताने वाले हैं, जो आपका वजन लगातार बढ़ने का कारण बन रही हैं। चलिए जानते हैं इन चीजों के बारे में।

कुकिंग ऑयल (Cooking oil and Weight gain)

कुछ प्रकार के कुकिंग ऑयल शरीर के वजन को बढ़ाने का काम करते हैं। कुछ रिसर्चों के अनुसार खासतौर पर बीज से बनें कुकिंग ऑयल वजन बढ़ाने का काम करते हैं। अगर आप अपनी डाइट में ज्यादा मात्रा में कुकिंग ऑयल का इस्तेमाल करते हैं, तो यह आपके वजन बढ़ने का कारण बन सकता है। साथ ही कुछ प्रकार के कुकिंग ऑयल वजन ज्यादा बढ़ाते हैं, जिनसे आपको अवॉयड करना है। कुकिंग ऑयल की जगह देसी घी का इस्तेमाल करना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

रिफाइंड शुगर (Refined sugar in Weight gain)

अगर आप वजन कम करने के लिए खूब एक्सरसाइज कर रहे हैं और डाइट भी मेंटेन करने की कोशिश कर रहे हैं. तो आपकी किचन से रिफाइंड शुगर को बैन करना होगा। बहुत ही कम लोग यह नोटिस कर पाते हैं कि उनकी डाइट में रिफाइंड शुगर वजन को तेजी से बढ़ा रही है। अक्सर चाय या अन्य किसी ड्रिंक या फूड में रिफाइंड शुगर आपको वजन कम करने से रोकती है। इसकी जगह पर आप शुगर फ्री टेबलेट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

सफेद चावल (White rice and Weight gain)

वेट लॉस डाइट के दौरान आप एक सीमित मात्रा में अपनी डाइट में चावल को शामिल कर सकते हैं, लेकिन आपको जितना हो सके सफेद चावल से बचना होगा। सफेद चावल वजन बढ़ाने वाले फूड्स में से एक है। अगर आपको भी चावल खाना पसंद है, तो आप अपनी डाइट में सफेद चावल की जगह ब्राउन चावल को शामिल कर सकते हैं।

मैदा (Maida and Weight gain)

बहुत ही कम लोग जानते हैं कि मैदा आपके शरीर के वजन को बढ़ाने का काम भी करता है। मैदा बैड कोलेस्ट्रॉल, हाई बीपी और डायबिटीज जैसी बीमारियों को बढ़ाने के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म और डाइजेशन को भी प्रभावित कर देता है। जब आपका चयापचय और पाचन दोनों प्रभावित हो जाते हैं, तो शरीर का वजन तेजी से बढ़ने लगता है। इस कारण से

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.