Weight Loss Hacks: वजन कम करने के 5 आसान रूल्स, 1 महीने में कम हो जाएगी शरीर की चर्बी

कई बार कुछ लोगों के पास एक्सरसाइज करने के लिए बिल्कुल भी वक्त नहीं होता है, ऐसे लोग 5 वेट लॉस टिप्स या रूल्स (weight loss diet rules) को जरूर फॉलो कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : August 26, 2021 10:40 AM IST

Weight Loss Hacks: आजकल वजन बढ़ने की समस्या से अधिक लोग परेशान रहते हैं। इसके लिए वे वेट लॉस डाइट अपनाते हैं। नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं। वजन कम करने के लिए ये दो तरीके बेहद जरूरी भी हैं, लेकिन कुछ वेट लॉस रूल्स ऐसे भी हैं, जिनका ख्याल आपको जरूर रखना चाहिए। कई बार कुछ लोगों के पास एक्सरसाइज के लिए बिल्कुल भी वक्त नहीं होता है, ऐसे लोग नीचे बताए गए कुछ वेट लॉस टिप्स या रूल्स (weight loss diet rules) को जरूर फॉलो कर सकते हैं। इसके लिए आपको घर से कहीं बाहर नहीं जाना है, बल्कि घर में ही रहकर ये टिप्स कुछ महीनों के लिए लगातार ट्राई करना है। फिर देखें कैसे आपका वजन और शरीर की चर्बी (Weight loss tips in hindi) कम होने लगती है।

वजन कम करने के आसान 5 रूल्स (Easy Rules to Lose Weight)

1. काली मिर्च को करें डाइट में शामिल

क्या आपको पता है कि काली मिर्च खाने से भी वजन कम होता है? जी हां, ब्लैक पेपर में मौजूद पाइपरिन तत्व शरीर में फैटी सेल्स को नहीं बनने देता है। साथ ही काली मिर्च के सेवन से सेहत को कई अन्य लाभ भी होते हैं।

2. डिनर से पहले पिएं सूप

कोशिश करें कि रात में भोजन करने से पहले घर का बना वेजिटेबल सूप, टोमैटो सूप आदि जरूर पिएं। सूप में कैलोरी कम होती है। वेजिटेबल सूप पीने के बाद आप अधिक खाना नहीं खा पाएंगे। इससे शरीर में अधिक कैलोरी नहीं जाती है।

3. भोजन करने से पहले पिएं पानी

कुछ लोग खाते-खाते पानी पीते हैं या खाने के तुरंत बाद ही दो-तीन गिलास पानी पी लेते हैं। ऐसा आप ना करें। खाना खाने के 30 मिनट पहले पानी पिएं। इससे वजन कम कर सकेंगे। पानी पीने से पेट भरा रहता है और आप कम खाते हैं। पानी पीने से पाचन शक्ति भी दुरुस्त रहती है।

4. गैप में और कम खाएं

एक बार में भी भर प्लेट खाना ना खाने बैठ जाएं। अपनी मील टाइम को 6 टाइम पर बांट लें और कम-कम खाएं। कोशिश करें प्लेट छोटी हो। इससे आप अधिक खाना नहीं लेंगे और वजन (5 Rules to Lose Weight fast in hindi) भी काबू में रहेगा।

5. सलाद का सेवन है जरूरी 

घर में सलाद को लंच और डिनर दोनों टाइम शामिल करें। बाहर भी जाते हैं, तो सलाद अधिक खाएं। बाहर का खाना अधिक तेल-मसालेदार वाला है, तो सलाद अधिक लें। सलाद में टमाटर, खीरा, प्याज, नींबू आदि कई चीजें शामिल होती हैं, जो लो फैट और लो कैलोरी वाले होते हैं। ये वजन नहीं बढ़ने देते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.