Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
वजन कम करने के सभी तरीके आजमा चुके हैं, तो अब प्रोटीन शेक पीकर देखें। कुछ ऐसे प्रोटीन शेक हैं, जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। इसे प्रतिदिन या सप्ताह में एक-दो बार डायट में शामिल करके देखें, आपका वजन धीरे-धीरे कम होने लगेगा।
ऐसे बनाएं ये शेक
पीनट बटर-बनाना प्रोटीन शेक- इसे बनाने के लिए 2 केले, 2 टेबलस्पून पीनट बटर, 2 कप योगर्ट, 100 मि.ली. दूध, 1 टेबलस्पून सब्जा, आधा टीस्पून कोको पाउडर को मिलाकर ब्लेंड कर लें।
चॉकलेट प्रोटीन शेक- यदि आप वेट कम करना चाहते हैं, तो चॉकलेट प्रोटीन शेक पिएं। इसे बनाने के लिए 1 सेब, 1 टेबलस्पून ऑमंड बटर, 1-1 टेबलस्पून डार्क चॉकलेट (कद्दूकस की हुई) और कोको पाउडर, 1 कप दूध, आधा कप दही, 2 खजूर (बीज निकाले हुए) को मिलाकर ब्लेंड कर लें। इसे सप्ताह में दो-तीन बार पिएं।
ओटमील-ब्लूबेरी प्रोटीन शेक- इसे बनाने के लिए आधा कप ब्लूबेरी, 1-1 टेबलस्पून शहद और सब्जा, 2 टेबलस्पून ओटमील, 1 कप दूध को मिलाकर ब्लेंड कर लें। प्रतिदिन इसे एक गिलास पीने से वजन कम होगा।
प्रोटीन शेक लेने से पहले- किसी भी प्रोटीन शेक को लेने से पहले डायटिशियन से जरूर सलाह ले लें। जिन्हें लीवर से जुड़ी समस्या है, तो उन्हें प्रोटीन शेक नहीं पीना चाहिए।
यह भी पढ़ें: वेट लॉस टिप्स : करना है 1 महीने में वजन कम, तो जरूर ट्राई करें ये टिप्स
प्रोटीन शेक पीने के फायदे
- वेट लॉस के दौरान प्रोटीन अधिक मात्रा में खाना चाहिए क्योंकि प्रोटीन खाने से आप हेल्दी रहते हैं और मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं।
- शोधकर्ताओं के अनुसार, वेट लॉस के दौरान नियमित रूप से प्रोटीन शेक पीने से वजन बहुत जल्दी घटता है।
- यदि आप जल्दी वेट लॉस करना चाहते हैं, तो प्रोटीन पाउडर भी ले सकते हैं।
- वेट लॉस के लिए सोया मिल्क बेस्ट ऑप्शन है। नियमित रूप से प्रोटीन शेक पीने से आपका वजन जल्द ही नियंत्रित होने लगेगा।
- अगर आप वेट लॉस करने के लिए प्रोटीन शेक पी रहे हैं, तो 1 गिलास से ज्यादा न पिएं।
यह भी पढ़ें- वेट लॉस टिप्स : घर के ये 5 काम रोज करें, वजन हो जाएगा एक महीने में कम
कब पिएं प्रोटीन शेक?
प्रोटीन शेक एनर्जी बूस्टर का काम करता है, इसलिए वर्क आउट करने के 30-45 मिनट बाद प्रोटीन शेक पी लेना चाहिए। चाहें तो इसे वर्कआउट करने के आधे घंटे पहले भी पी सकते हैं। आधे घंटे पहले पीने से स्टैमिना बूस्ट होता है।