Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Belly Fat: बादाम खाने से होता है पेट का मोटापा कम, इन तरीकों से भी सेहत के लिए हैं फायदेमंद

हाल ही में आयी एक स्टडी में कहा गया कि बादाम का सेवन करने से पेट का मोटापा और बेली फैट कम होता है। जैसा कि लॉकडाउन के दौरान लोग अपने वेट को कंट्रोल में रखने के लिए जबहुत कुछ नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में बादाम जैसे फूड्स जो वेट लॉस में मदद करते हैं, उनको डायट में शामिल करने से बेहतर परिणाम पाए जा सकते हैं।

Belly Fat: बादाम खाने से होता है पेट का मोटापा कम, इन तरीकों से भी सेहत के लिए हैं फायदेमंद
Belly Fat: बादाम खाने से होता है पेट का मोटापा कम, इन तरीकों से भी सेहत के लिए हैं फायदेमंद

Written by Sadhna Tiwari |Updated : June 28, 2020 12:03 PM IST

Ways to reduce Belly Fat at home: बादाम सेहत के लिए हेल्दी है यह आपने कई बार सुना होगा। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि यह आपको स्लिम और फिट (Fitness Tips) दिखने में भी सहायता कर सकता है। हाल ही में आयी एक स्टडी में कहा गया कि बादाम का सेवन करने से पेट का मोटापा (Stomach Obesity) और बेली फैट (Belly Fat) कम होता है। जैसा कि लॉकडाउन के दौरान लोग अपने वेट को कंट्रोल में रखने के लिए बहुत कुछ नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में बादाम(Almonds Benefits)  जैसे फूड्स जो वेट लॉस (Weight Loss Food) में मदद करते हैं, उनको डायट में शामिल करने से बेहतर परिणाम पाए जा सकते हैं। (Ways to reduce Belly Fat at home in hindi)

बादाम में कौन-से पोषक तत्व होते हैं? (Almonds Nutrition):

इन हेल्दी नट्स को एक हाई -कैलोरी फूड बताया जाता है। लेकिन, ये वजन को बढ़ने नहीं देते, बल्कि, वजन कम करने के लिए ये बहुत ही कारगर हैं। बादाम में मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स (Monounsaturated Fats) अच्छी मात्रा में होते हैं। जो कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ को भी सुधारते हैं। क्या आप जानते हैं कि बाकी सभी प्रकार के नट्स की तुलना में बादाम में फाइबर (Fiber rich foods) सबसे ज़्यादा होती है। इनमें विटामिन ई की मात्रा भी काफी अधिक होती है, जो कि एक अच्छा एंटी-ऑक्सिडेंट है। यह इम्यून सिस्टम के साथ आपकी स्किन, आंखों और बालों की हेल्थ भी बूस्ट करता है।

वेट लॉस के लिए मदद करता है बादाम

बादाम खाने से वेट लॉस (Almonds For Weight Loss) बहुत ही तेज़ी से होता है। हेल्दी तरीके से वजन कम करने की कोशिश रहे लोगों को बादाम ज़रूर खाना चाहिए। जैसा कि , बादाम में फाइबर बहुत अधिक मात्रा मे होता है। इसीलिए, जब आप इनका सेवन करते हैं, तो बहुत देर तक पेट भरा हुआ महसूस होता है। इस तरह आपको बार-बार भूख नहीं लगती और आप अनहेल्दी इटिंग या बिंज इटिंग (Binge Eating) से भी बच जाते हैं।   एक स्टडी में दावा किया गया है कि नट्स का सेवन ना करने वालों की तुलना में ऐसे लोग जो सप्ताह में 2 बार बादाम का सेवन करते हैं, उनका वेट लॉस बेहतर होता है। यह स्टडी 900 से अधिक लोगों पर की गयी थी। जिनमें यह परिणाम देखने को मिले। इससे, यह समझा जा सकता है कि बादाम वेट मैनेजमेंट के लिए अच्छा है।

Also Read

More News

अच्छी इम्यूनिटी से लेकर वेट लॉस, पम्पकिन सीड्स खाने के ये हैं 4 हेल्दी फायदेB

Weight Loss Tips: चिया सीड्स और ऐप्पल साइडर विनेगर से करना चाहते हैं वेट लॉस, रोज़ इतनी मात्रा में करें सेवन

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

लॉकडाउन में घर पर वेट लॉस के लिए करें स्किपिंग, जानें रस्सी कूदने से कितनी कैलोरीज़ होती हैं बर्न