
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : August 28, 2018 4:15 PM IST
ककड़ी जैसी सब्ज़ियों में न केवल पानी भरपूर मात्रा में होता है बल्कि इनमें कैलोरी भी काफी कम होती है।
वेट लॉस बहुत-से लोगों की ज़रूरत है तो कुछ लोगों के लिए यह सनक की तरह भी एक फिटनेस ट्रेंड का रूप ले चुकी है। जो भी हो लोग अच्छे-बुरे तरीकों से वजन कम करने की कोशिश करते हैं। इसमें कोई शक नहीं कि वजन घटाना एक मुश्किल काम है, खासकर हेल्दी तरीके से वेट लॉस करना। क्योंकि अगर आप सचमुच पतले दिखना चाहते हैं तो आपको खाने-पीने पर ध्यान तो देना ही होगा पर साथ ही साथ आपको एक्सरसाइज भी करनी होगी। कोई भी कठिन तरीका अपनाने से पहले आप यह बात ज़रूर समझ लें कि बाकी चीजों की तरह ही वेट लॉस में हार्ड वर्क की बजाय स्मार्ट वर्क ज्यादा फायदेमंद साबित होता है।
रसीली चीज़ें करती है वेट लॉस में मदद
हेल्दी बॉडी और वेट कंट्रोल के लिए आपको अक्सर ज्यादा पानी पीने की सलाह मिलती रही होगी। कुछ सम पहले अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रीशन में एक स्टडी छापी गयी जिसमें बताया गया कि पानी की अधिक मात्रा वाले भोजन से आपको कम कैलोरी ग्रहण करते हैं। वैसे भी खाने से पहले एक गिलास पानी पीना एक बेहतर वेट लॉस टिप है क्योंकि पानी की वजह से आपका पेट जल्दी भरता है और आप कम खाना खाते हैं। हालांकि कुछ रिसर्च में इस तरकीब को झुठलाया जाता है क्योंकि जानकारों के मुताबिक शरीर में भूख और प्यास के लिए अलग प्रक्रिया है। इसलिए ज्यादा पानी पीकर आपकी भूख शांत नहीं होती।
इसकी बजाय ककड़ी, टमाटर, पालक, ब्रोकोली, गाजर और लेटस जैसी चीजें अपने खाने में शामिल करें। इन सभी में पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है। सलाद और सूप लें। तरबूज़, स्ट्राबेरीज़, पाइनेपल (अन्नानस), संतरा, प्लम, चेरी, सेब और नाशपाती जैसे फल खाएं। यह पानी से भरपूर होने के साथ आपको बार-बार लगनेवाली भूख से भी बचाते हैं और इनकी सबसे अच्छी बात भी यही है कि इनमें बहुत कम कैलरी होती है। तो बस आसपास नज़र दौड़ाइए और देखिए कि इन दिनों कौन-से मौसमी और रसीले फल बाज़ार में मिल रहे हैं।
चित्र स्रोत: Shuttestock.
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.