वेट लॉस होगा जब खाएंगे अंजीर

अंजीर एक शानदार फल माना जाता है क्योंकि इसमें फाइबर, मैग्नीशियम, मैंगनीज, कैल्शियम, कॉपर, पोटैशियम और विटामिन जैसे खनिज अच्छी मात्रा में होते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : October 27, 2018 3:46 PM IST

फिग या अंजीर स्वादिष्ट होने के साथ-साथ कई तरीकों से हमारी सेहत को फायदा भी पहुंचाता है। मीठे स्वाद वाले अंजीर कच्चे और सूखे खाए जाते हैं तो वहीं इन्हें स्मूदीज़, आइस क्रीम और फ्रूट सलाद में भी मिला कर खा सकते हैं। अंजीर एक शानदार फल माना जाता है क्योंकि इसमें फाइबर, मैग्नीशियम, मैंगनीज, कैल्शियम, कॉपर, पोटैशियम और विटामिन जैसे खनिज अच्छी मात्रा में होते हैं। ये आपके पाचन तंत्र और दिल की सेहत में सुधार करने में मददगार होते हैं। इसके अलावा कोलेस्ट्रॉल मैनेज करने, आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने साथ ही आपका वेट लॉस करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

  1. वेट लॉस होगा जब खाएंगे अंजीर-इसके अलावा, फिग आपके बढ़े हुए बेली फैट को घटाने में मदद कर सकते हैं। तो अगर आप भी वेट लॉस करने की कोशिश कर रहे हैं तो रोज़ अंजीर खाएं। यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। दरअसल वे कैलोरी बर्न करने में मदद कर सकते हैं। इसीलिए एक्सरसाइज करें और अंजीर का सेवन भी। अंजीर में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड मांसपेशियों के विकास में मदद करते हैं। यह हेल्दी फैटी एसिड आपके वजन घटाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके अलावा, ओमेगा -3 फैटी एसिड आपके कार्डियोवैस्कुलर स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने में मदद करेंगे।
  2. अंजीर हैं पाचन तंत्र के लिए हैं बेहतरीन- फिग या अंजीर आपकी पाचन शक्ति को बढ़ाने में आपकी मदद कर सकता है। यह आहार फाइबर से भरा हुआ है जो आपके पाचन प्रक्रिया में सुधार करता है, इसमें एक पाचन एंजाइम भी होते है जो आपके पाचन तंत्र में छिपे तत्वों के साथ मिलकर बेहतर तरीके से काम करने में मदद करते हैं और आपको भोजन पचाने से जुड़ी परेशानियों से राहत मिलती है। आपका खाना जल्दी और हेल्दी तरीके से हजम होने का मतलब है कि आपका बेली फैट नहीं बढ़ेगा और पेट की सूजन जैसी समस्याएं भी नहीं होगी।
  3. लो-कैलोरी फूड: बेकरी आइटम, मिठाई जैसी चीज़ों में बहुत कैलोरी होती है इसीलिए जब मीठा खाने का मन हो तो उन खाद्य पदार्थों को चुनने के बजाय, आप अंजीर खा सकते हैं। इनमें कैलोरी कम होती है और आपको इन्हें खाकर मिठाई खाने की इच्छा पूरी करने में भी मदद मिलती है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source