hamburger icon
A
Read in English

वेट लॉस टिप- अपने डायट प्लान को स्मार्टली करें फॉलो !

आपको बस एक डायट प्लान बनाना है और उस पर स्मार्टली और अनुशासन के साथ अमल करना है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 8, 2018 5:40 PM IST

वजन कम करने के लिए डायट प्लान बनाना बहुत ज़रूरी है। एक अच्छे डायटिशन से सही डायट प्लान बनवाकर आप उसे फॉलो करेंगे तो  ना केवल आपको पोषण ्मिलेगा बल्कि सही  तरीके से वेट लॉस भी होगा।  इसके अलावा क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए इससे ऊपर यह बात भी है कि आप अपनी क्रेविंग्स को कैसे कंट्रोल करते हैं। हेल्दी भोजन खाने के साथ सही मात्रा और सही समय पर खाना भी एक अहम  बात है। हम यहां लिख रहे हैं एक ऐसी वेट लॉस टिप जो आपके काम आएगी। आपको बस एक डायट प्लान बनाना है और उस पर स्मार्टली और अनुशासन के साथ अमल करना है।

1. नाश्ता हो ऐसा-

नाश्ता दिन का सबसे ज़रूरी आहार होता है, इसलिए इसे खाना न भूलें। घी, मक्खन और तेल व्यंजन में न डालें। अगर आप आलू पराठा खाना चाहते हैं तो साथ में दूसरी सब्ज़ि़यां भी डालें। आप इडली, डोसा या उत्तपा भी खा सकते हैं लेकिन मेदू वड़ा ना खाएं क्योंकि वह फ्राइड होता है।

2. दोपहर का भोजन

लंच में रोटी और थोड़े चावल सब्ज़ी के साथ ले सकते हैं। प्रोटीन के लिए दाल, दही, अंकुर, मछली, अंडा और चिकन, आदि खा सकते हैं। अचार और पापड़ न लें।

3. इवनिंग स्नैक-

अगर शाम को या दोपहर के बाद स्नैक्स खाने का मन करे तो ड्राइ फ्रूट्स, मौसमी फल या भूनें हुए चने खा सकते हैं।

4. रात का भोजन-

डिनर में लंच की तरह ही खाना खा सकते हैं जिसमें कार्बोहाइड्रेड्स और प्रोटीन हो मगर याद रहे, ज़रूरत से ज़्यादा न खाएं।