खाने-पीने से जुड़ी 4 आदतें जो कर सकती हैं वेट लॉस में मदद!

सही डायट और एक्सरसाइज के बावजूद हमारी कुछ आदतें हमारे वेट लॉस में अड़चन डाल सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 23, 2018 8:01 AM IST

वजन बढ़ने में समय थोड़ा कम लगता है लेकिन वेट लॉस में बहुत कोशिशों के बाद भी सफलता नहीं मिलती। सही डायट और एक्सरसाइज के बावजूद हमारी कुछ आदतें हमारे वेट लॉस में अड़चन डाल सकती हैं। हम यहां लिख रहे हैं कुछ टिप्स जिनकी मदद से आपके लिए वजन कम करने में मदद मिली।

1) कैलोरी का रखें हिसाब - यह उलझन का काम है लेकिन इससे असर होता है।  आप जो खाएं, उसका कैलोरी काउंट लिखें। क्योंकि दोबारा उससे ज्यादा कैलोरी की चीज खाने से बच सके। इससे आपके प्लान को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। अगर आज अपने 700 कैलोरी ज्यादा खाई है, तो यकीनन आप उसे कल थोड़ा कम करने की कोशिश करेंगे।

2) फ्रिज को बनाएं थोड़ा हेल्दी - अपने फ्रिज को खाली ना रखें और उसमें हमेशा हेल्दी चीजें होनी चाहिए। आप उसमें फल और सब्जियां रख सकते हैं। ताकि भूख लगने पर आपको बाहर का खाना ना पड़े और आप घर में ही बना सकें। सेब और नाशपाती जैसे फल खाने से आपको मदद मिलेगी। जब आपको घर में सारी चीजें खाने को मिल जाएंगी, तो आप बाहर जाकर पिज्जा जैसी चीजें खाने से बच जाएंगे।

3)  पता करें कि कहीं अऩजाने में तो नहीं खा रहे शक्कर- फूड्स का लेबल पढ़ने की कोशिश करें। पैकेज फूड्स खरीदने से पहले शुगर की मात्रा जरूर जांच लें। ध्यान रहे कि आपकी चाय या कॉफ़ी में शुगर की मात्रा आपके प्लान पर पानी फेर सकती है। पहले वो रोजाना कम से कम छह कप कॉफ़ी पीती थी जिससे उसका मोटापा तेजी से बढ़ रहा था लेकिन इसकी संख्या कम करने और बिना चीनी के पीने से मदद मिली।

4) कभी-कभी खा लें जंक फूड- बेशक हेल्दी खाने का मतलब जंक फूड छोड़ना है लेकिन यह किसी के लिए भी कठिन है। यानि जब आपको खाने की इच्छा हो तो आप थोड़ी मात्रा में चिप्स या चॉकलेट खा सकते हैं लेकिन ध्यान रहे कि पूरा पैकेट ना खाएं। इसी तरह अगर आपको बिस्कुट खाने की इच्छा हो, तो केवल एक ही खाएं।  

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source