हेल्दी और बैलेंस्ड डायट की मदद से वेट लॉस करना काफी आसान है। लेकिन हमारी खान-पान की साधारण आदतों के कारण हमारी कोशिशें फेल हो सकती हैं। हम अगर आपको दोपहर 2 बजे लंच खाने की आदत है तो यह काफी मुश्किल हो सकता है कि आप इससे पहले लंच के लिए जाएं। इसी तरह हम खाने-पीने की हेल्दी चीज़ों का चुनाव तो कर सकते हैं लेकिन आपके लिए पोर्शन में बदलाव करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। बहुत से लोगों को इसी मामले में दिक्कत आती है।
पोर्शन कंट्रोल करने के लिए लोग अक्सर छोटी प्लेट में खाना खाते हैं। लेकिन इस चक्कर में कई बार पेट नहीं भरता। इसीलिए बजाय छोटी प्लेट में खाने के, आप अपनी प्लेट में खाने-पीने की मात्रा में अदलो-बदली या उलट-फेर करें। इस तरकीब से न केवल आप कैलोरी काउंट को कंट्रोल कर सकेंगे बल्कि आपका पेट भी भरेगा।
इस तरीके से अपने भोजन में बदलाव करने के लिए कुछ टिप्स आजमा सकते हैं आप जैसे कि-
हमेशा घर से लंच पैक करके ऑफिस ले जाएं। घर का शुद्ध और सादा खाना आपको बाहर के खाने में इस्तेमाल होने वाले तेल, मसाले और गाढ़ी ग्रेवी खाने से बचाएगा।
अपना टिफिन खुद पैक करें, या घर वालों के पास खड़े रहकर उन्हें बताएं कि आपको कौन-सी चीज़ कितनी मात्रा में खानी है ताकि वे उसी हिसाब से आपका डिब्बा पैक कर सकें।
अक्सर हमारे घरों में जो भी टिफिन पैक करता है वह एक रोटी ज़्यादा या एक कलछी पुलाव एक्स्ट्रा ही पैक करते हैं। इसे उनका प्यार कह लीजिए या आपके कलीग्स की मदद का तरीका, लेकिन जिन लोगों को टिफिन में खाना छोड़ना पसंद नहीं वे अक्सर यह एक्स्ट्रा खाना भी खा लेते हैं। ऐसा करने से बचें। लंच बॉक्स में उतना ही खाना पैक करने के लिए कहें जितना कि आपकी ज़रूरत है।
लंच अलग-अलग आकार के डिब्बों में पैक कराएं। सलाद और सब्ज़ी जैसी चीज़ों के लिए बड़े डिब्बे इस्तेमाल करें और रोटी या चावल के लिए छोटे डिब्बे। इस तरह कम कैलोरी वाली चीज़ें आप ज़्यादा खा सकेंगे और कार्ब्स की मात्रा भी कंट्रोल कर सकेंगे।
लंच के बाद छाछ या दही खाएं। जिन लोगों को थोड़ी मीठा खाने की अनुमति है वो दही में गुड़ मिलाकर भी खा सकते हैं। इस तरह खाने के बाद मिठाई या आइसक्रीम खाने की आपकी तलब को कंट्रोल करने में मदद होगी।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.