
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : September 11, 2018 11:20 AM IST
वेट लॉस के लिए बार-बार लगने वाली भूख को कम करना सबसे ज्यादा ज़रूरी है। इसके लिए आप हमेशा अपने पास हेल्दी स्नैक रखें रहें। इसे आप अपने बैग में रखें या ऑफिस जाकर अपने ड्रावर में रख लें और जैसे ही शाम को 4-5 बजे के आस पास आपको भूख लगे तो इन चीजों को खाएं। इस तरीके को अपनाने से दो फायदे हैं एक तो आप को खाने की तलाश में इधर उधर भटकना नहीं पड़ता है और दूसरा यह कि इससे आप ज़रूरी पोषक तत्व और फाइबर की अधिक मात्रा बहुत आसानी से हासिल कर लेते हैं।
यह बहुत ज़रूरी है क्योंकि हेल्दी स्नैक में आप जिन चीजों को शामिल करें उसमें यह ध्यान ज़रूर रखें कि उनमें फाइबर, विटामिन और मिनरल्स की अधिक मात्रा हो। जिसके सेवन से आपको डिनर तक दोबारा भूख भी ना लगे और शरीर में किसी चीज की कोई कमी भी ना हो। आप इसके लिए अपने बैग में ग्रेनोला बार या डाइजेस्टिव बिस्कुट रख सकते हैं। इसके अलावा आप कई ड्राई फ्रूट्स और नट्स को मिक्स करके एक टिफ़िन बॉक्स में रख लें और जब भी भूख लगे तो इन नट्स को खाएं इससे आपकी भूख भी मिट जायेगी और पोषक तत्व भी मिल जायेंगे।
अगर कुछ खाने की बजाय आपको कुछ पीने का मन कर रहा है तो आप शाम के समय नेचुरल जूस, छाछ या लस्सी पी सकते हैं। इन्हें पीने से भी पेट को ठंडक मिलती है और पाचन में सुधार होता है। आप चाहे तो एक पैकेट प्लेन पॉपकॉर्न भी खा सकते हैं। यह भी वजन कम करने में सहायक है और पौष्टिक भी है। बस इस बात का ध्यान रखें कि रोजाना ऑफिस जाते समय बदल बदल कर हेल्दी स्नैक लेकर जायें जिससे आप किसी भी चीज को बार बार खाने से होने वाली बोरियत से बच जायेंगे।