Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Weight Loss through Makki Ki Roti and Sarson Ka Saag : सर्दियों में अगर आप 5 से 7 किलो तक वजन कम करना चाहते हैं तो डाइट में पंजाब के सुपर फूड कॉम्बिनेशन सरसों के साग और मक्के की रोटी को शामिल करें। डाइटिशियन सिमरन भसीन का कहना है कि सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने से वजन तेजी से कम होता है। इन दोनों ही चीजों में हाई फाइबर होता है। फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। इससे खाने की क्रेविंग कम होती है और शरीर की चर्बी पिघलती है। इससे वजन को घटाने में मदद मिलती है।
View this post on Instagram
वजन घटाने के लिए सरसों का साग- मक्के की रोटी कैसे खाएं
सर्दियों में 5 से 7 किलो तक वजन कम करने के लिए आप भी सरसों का साग और मक्के की रोटी खा रहे हैं, तो इसका सेवन नाश्ते या लंच में करें। साग में ज्यादा तेल-मसाले के बजाय अदरक, लहसुन और हरी मिर्च का तड़का लगाएं। लहसुन फैट बर्निंग में मदद करता है। एक बार में मक्के की 1-2 रोटी ही खाएं। मक्के की रोटी पर किसी भी प्रकार का मक्खन या घी लगाने से बचें। इस फूड कॉम्बिनेशन के साथ-साथ सर्दियों में वेट लॉस के लिए छोटी-छोटी एक्सरसाइज करें। साथ ही, रोजाना 2 से 3 लीटर पानी जरूर पिएं। पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और कैलोरी तेजी से बर्न होती है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।