ये हैं नेगेटिव कैलोरी फूड्स, जो चुटकियों में कम कर देंगे आपका वजन

पालक में विटामिन के और ए होता है। इसके अलावा इसमें दूसरे विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं जो वजन कम करने में मदद करते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : September 24, 2018 11:15 PM IST

क्या आपने वजन कम करने के लिए नेगेटिव कैलोरी फूड को कभी ट्राई किया है? अगर नहीं किया, तो हम बताते हैं क्या होता है नेगेटिव कैलोरी फूड। नेगेटिव कैलोरी फूड्स बहुत आसानी से आपके वजन को कम करने में मदद करते हैं। इसमें सेब, ब्रोकली, तरबूज, पालक आदि शामिल होते हैं। ये सभी फल-सब्जियां ऐसी हैं, जिनमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। साथ ही इन्हें खाते ही शरीर में ये कैलोरी बर्न करने लगते हैं। नेगेटिव कैलोरी फूड में पानी और फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो मेटाबॉलिज्म बढ़ाने का काम करते हैं। जानिए, इन चार मुख्य नेगेटिव कैलोरी फल-सब्जियों के बारे में, जो आपके वजन को कंट्रोल में रखने में मदद कर सकते हैं।

वजन नहीं हो रहा कम, तो सूप क्यों नहीं पीते ?

ब्रोकली

ब्रोकली में भी फाइबर काफी प्रचुर मात्रा में मौजूद होती है। इस सुपरफूड में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर दोनों होते हैं, जो आपके वजन को कम करने में मदद करते हैं।

तरबूज

तरबूज में कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है। यही वजह है कि यह शरीर को डिटॉक्सिफाई कर देता है। इसके अलावा तरबूज में विटामिन ए, आयरन, कैल्शियम और लाइकोपिन होता है जो हार्ट के लिए अच्छा है। ये पोषक तत्व ब्लड फ्लो को बढ़ाता है और इम्युनिटी को भी मजबूत करता है।

गोलगप्पे खाएंगे तो कम होगा वजन, जानें इसके अन्य फायदे

सेब

सेब में आयरन के साथ-साथ फाइबर होता है। इतना ही नहीं इसमें कैलोरी भी काफी कम मात्रा में मौजूद होती है। 100 ग्राम सेब से हमें 50 कैलोरी मिलती है। इसमें पेक्टीन (pectin) होता है जो वजन कम करने में काफी सहायक है। इसके अलावा यह पाचन शक्ति को भी सही रखता है।

पालक

पालक में विटामिन के और ए होता है। इसके अलावा इसमें दूसरे विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं जो वजन कम करने में मदद करते हैं। पालक में मौजूद फ्लेवोनॉएड्स एंटीआक्सीडेंट का काम करता है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करने के अलावा दिल की बीमारियों में भी फायदेमंद होता है। पालक के रस में गाजर का रस मिलाकर पीने से चर्बी कम होती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source