Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

वेट लॉस के लिए प्रोटीन की सही खुराक है जरूरी,ट्राई करें प्रोटीन से भरपूर ये 2 डिशेज

प्रोटीन मसल्स को कमजोर नहीं होने देता और यह मेटाबॉलिज्म भी बढ़ाता है। इसीलिए, वेट लॉस के लिए प्रोटीन के सेवन को महत्वपूर्ण बताया जाता है।

वेट लॉस के लिए प्रोटीन की सही खुराक है जरूरी,ट्राई करें प्रोटीन से भरपूर ये 2 डिशेज

Written by Sadhna Tiwari |Updated : May 8, 2023 8:55 AM IST

Protein Rich Weight Loss Recipe: मेडिटरियन डाइट (Mediterranean diet) वेट लॉस के लिए एक पॉप्युलर डाइट है। मेडिटेरियन डाइट एक ट्रेडिशनल डाइट (Traditional Diet) है जिसमें फल, सब्जियां, ऑलिव ऑयल और प्रोटीन से भरपूर फूड्स शामिल किए जाते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अलावा फिटनेस पर ध्यान देने वाले लोगों को भी यह डाइट बहुत पसंद आ रही है। मेडिटेरियन डाइट के हिसाब से तैयार होने वाली वेट लॉस के लिए कुछ रेसिपीज के बारे में पढ़ें यहां, ये सभी रेसिपीज बनाने में आसान और स्वादिष्ट हैं। इन रेसिपीज में प्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक होती है, इसीलिए, ये एनर्जी देने और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने का काम भी करते हैं।

चना चावल बाउल (Chana rice bowl)

इन चीजों की जरूरत पड़ेगी

चावल, ऑलिव ऑयल, लहसुन, प्याज, हल्दी, दालचीनी, काली मिर्च, नमक, उबले चने, नींबू का रस, गरम मसाला, शहद, दही और शक्कर।

ऐसे बनाएं रेसिपी

किसी बर्तन में तेल गरम करें। फिर इसमें चनों को थोड़ी देर तक पकाएं। फिर, इसमें गरम मसाला डालें।

Also Read

More News

फिर इसमें सब्जियां, चावल और अन्य सारी चीजें मिला दें और 1 मिनट के लिए पकाएं।

ऊपर से ऑलिव ऑयल की कुछ बूंदें डालें और फिर हल्दी डालें।

बर्तन को किसी ढक्कन से ढंकें और फिर इसे 8-10 मिनट पकाएं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

आलू की लाजवाब रेसिपी

सामग्री

  • आलू (Potatoes), ऑलिव ऑयल (olive oil)
  • कटा प्याज (chopped onion)
  • लहसुन का पेस्ट
  • काली, मिर्च पाउडर
  • टमाटर
  • चिकन ब्रॉथ
  • दाल
  • मक्खन और चीज

ऐसे तैयार करें डिश

  • आलू को उबाल लें और एक तरफ ठंडा होने के लिए रख दें।
  • फिर, किसी बर्तन में तेल गर्म करें और उसमें प्याज को भूनें।
  • प्याज जब सुनहरी हो जाए तो उसमें लहसुन, नमक, काली मिर्च का पाउडर डाल दें।
  • फिर, इसमें दाल, मक्खन, थोड़ा-सा दूध और चीज, टमाटर, चिकन ब्रॉथ और सारे मसाले डाल दें।
  • अब इसे ढंककर 15-20 मिनट तक पकने दें।
  • दाल पक जाने के बाद इसमें उबले हुए आलू काटकर डाल दें।
  • फिर, इसमें दूध, मक्खन और काली मिर्च पीएं।