Weight Loss Recipe: वजन कम करने के लिए खाएं चिया सीड्स से बनी यह हेल्दी रेसिपी, जानें चिया के फायदे

chia seeds recipe for weight loss: वजन कम करने की कोशिश में लगे हुए हैं, तो चिया सीड्स का सेवन जरूर करें। चिया सीड्स से आप हेल्दी पुडिंग बनाकर खाएं, आपका वजन जल्दी कम होने लगेगा।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : May 11, 2020 7:57 PM IST

Chia seeds recipe for weight loss : वजन कम करने में चिया सीड्स काफी फायदेमंद होते हैं। आप फलों से तैयार पुडिंग तो खाते ही होंगे। अब आप वजन कम करने के लिए खाएं चिया सीड्स से बनी पुडिंग। हालांकि, पुडिंग में शुगर, दूध, क्रीम, फैट्स और कार्ब्स होते हैं, जो वजन कम करने वालों के लिए ठीक नहीं है। ऐसे में आप वजन कम करने वाला रुटीन फॉलो कर रहे हैं, तो आप पुडिंग खाएं, लेकिन उसे बनाएं चिया सीड्स से। हम चिया सीड पुडिंग की बात इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि चिया सीड्स वजन (Chia Seeds For Weight Loss) कम करते हैं।

दरअसल, चिया सीड्स वजन कम करने के लिए जाना जाता है। यह रेगुलर पुडिंग्स के मुकाबले हेल्दी विकल्प है। चिया सीड्स पुडिंग (Chia seeds recipes) में आप कुछ समर फ्रूट्स जैसे आम, अनानास आदि मिलाकर भी पुडिंग बना सकते हैं। ये फल भी वजन कम (Weight Loss Recipe) करने के लिए जाने जाते हैं। जानें, चिया सीड्स कैसे वजन (Chia seeds recipe for weight loss) कम करती है और पाइनएप्पल-मैंगो चिया पुडिंग (Pineapple-Mango Chia Pudding Recipe) बनाने की रेसिपी क्या है....

वजन कम करे चिया सीड्स (Chia Seeds reduce Weight)

चिया के बीज (Chia seeds) में आवश्यक पोषक तत्व जैसे आयरन, कैल्शियम, मैंगनीज, जिंक, फोलेट आदि होते हैं। ये सुपर बीज फाइबर से भरपूर होते हैं, जो भूख को दबाने में मदद कर सकते हैं। असमय लगने वाले भूख के दूर करते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, कम मात्रा में अपने दैनिक आहार में चिया बीज शामिल करने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जिससे वजन कम (chia seeds for weight loss) करने में मदद मिलती है।

वजन कम करे अनानास (Pineapple For Weight Loss)

अनानास में ब्रोमेलैन (Bromelain) नामक एंजाइम होता है, जो प्रोटीन को मेटाबोलिज्म करने में मदद करता है। इससे पेट की अतिरिक्त चर्बी बर्न होती है। अनानास विटामिन सी और फाइबर का च्छा स्रोत है, जो तृप्ति की भावना और देर तक पेट भरा हुआ होने का अहसास कराता है।

चिया सीड्स या सब्ज़ा खाने के 4 फायदे !

वजन कम करने के लिए खाएं आम (Mango For Weight Loss)

गर्मी में आम ही एक ऐसा फल है, जिसे सबको इंतजार रहता है। आम में भरपूर मात्रा में डायटरी फाइबर (dietary fibre) होता है, जो देर तक पेट भरा होने का अहसास कराता है। आम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी आपकी इम्यूनिटी को भी मजबूत करते हैं। आम के सेवन से पाचन शक्ति बेहतर होती है, जिससे पेट और आंत स्वस्थ रहते हैं। वजन को भी कम करने में मदद करता है।

Hair Care Tips : चिया सीड्स से दें बालों को मजबूती और शाइन

पाइनएप्पल मैंगो चिया पुडिंग के लिए सामग्री

आधा कप पके हुए आम का गूदा

आनानास आधा कप टुकड़ों में कटा हुआ

चिया सीड्स 2 बड़ा चम्मच

लो फैट मिल्क 250 एमएल

शहद स्वाद के लिए

यूं बनाएं पाइनएप्पल मैंगो चिया पुडिंग

कंटेनर में दूध डालें। उसमें चिया सीड्स डालकर मिक्स करें। गांठ ना बनने दें। दो घंटे के लिए इसे फ्रिज में रखकर छोड़ दें। इससे चिया सीड्स दूध में एब्जॉर्ब हो जाएगा। इससे पुडिंग बनाना आसान होगा। मिक्सी में आम के गूदे को डालकर ब्लेंड करके प्यूरी तैयार कर लें। एक ग्लास कैंटेनर लें। उसमें आम की प्यूरी को डालें। अब पुडिंग की एक लेयर डालें। उसके ऊपर अनानास के कुछ कटे हुए टुकड़े डाल दें। इसी तरह से दो-तीन लेयर बनाएं। इसके बाद ऊपर से आप नारियल का बुरादा डाल दें। सूखा या कच्चा भी नारियल कद्दूकस करके डाल सकते हैं। इसके ऊपर शहद डाल दें।

क्या चिया सीड वजन घटाने में मदद करता है ?

चिया सीड्स वेट लॉस ही नहीं ब्रेन हेल्थ के लिए भी फायदेमंद, जानें अन्य सीड्स जो दिमाग के लिए अच्छे होते हैं

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source