वेट लॉस की कोशिश कर रहे हैं, खाएं यह स्वादिष्ट लेकिन पौष्टिक नाश्ता !

यह आपके नाश्ते के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है औेर इसे बनाना आसान है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 19, 2018 10:03 AM IST

वजन कम करने वालों के लिए मूसली एक बेहतर विकल्प है। लेकिन आपको इसे घर पर बनाना चाहिए। इसमें ओट्स, नट्स, ड्राई फ्रूट्स, हेल्दी सीड्स आदि का मिश्रण होता है। इन चीजों के मिश्रण से आपको भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, हेल्दी फैट और कार्बोहाइड्रेट मिलते हैं। नट्स और बीजों से आपको फाइबर और ओमेगा 3 फैटी एसिड सहित एंटीऑक्सिडेंट्स मिलते हैं। ओट्स से आपको फाइबर और कार्बोहाइड्रेट मिलते हैं। इसलिए यह कहा जा सकता है कि मूसली आपके नाश्ते के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है औेर  इसे बनाना आसान है।

मूसली बनाने के लिए इन चीज़ों की पड़ेगी ज़रूरत-

  • 1 कप ओट्स
  • ½ कप नट्स, ड्राई फ्रूट्स, सीड्स
  • 1 चम्मच दालचीनी पाउडर
  • आधा कप मूसली
  • 1 चम्मच कटे हुए बादाम और अखरोट
  • 1 चम्मच अंजीर कटे हुए
  • 1 चम्मच कटा हुआ पिस्ता
  • 1 बड़ा चम्मच अनार
  • सेब के कुछ स्लाइस
  • थोड़ा दूध, मूसली को सोखने के लिए
  • 1 चम्मच शहद या मेपल सिरप
  • चॉकलेट चिप्स / चॉकलेट शेविंग्स गार्निश के लिए

ऐसे बनाएं यह स्वादिष्ट नाश्ता-

मूसली बनाने के लिए ओट्स, सीड्स, नट्स, ड्राई फ्रूट्स और दालचीनी पाउडर को मिक्स कर लें।

  • मूसली को एक कटोरे में रखें और उसमें थोड़ा दूध डालें। आपने दूध की मात्रा कम या ज्यादा कर सकते हैं। इसे दूध को सोखने दें। अगर आप इसे खाने के बाद पीना भी चाहते हैं, तो दूध ज्यादा डालें। आप इसमें ठंडा दूध डाल सकते हैं।
  • इसके ऊपर कटे हुए नट्स, अंजीर और अनार के दाने डालें।
  • आप इसे चॉकलेट, नारियल और सेब के टुकड़ों से गार्निश करें।
  • आप इसे बनने के तुरंत बाद या फ्रिज में ठंडा करने के बाद भी खा सकते हैं।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source