व्रत-उपवास में जो चीज़ें खायी जाती हैं। उनमें कुट्टू का आटा भी शामिल है। इससे अलग-अलग तरह की डिशेज़ बनायी जाती हैं जो लोग व्रत के दौरान खाते हैं। कुट्टू दरअसल इसी नाम के एक पौधे का बीज होता है जिसे पीसकर कुट्टू का आटा बनाया जाता है। कुट्टू काफी हेल्दी होता है और आज हम आपको बता रहे हैं कुट्टू का आटा खाने के विभिन्न फायदे-
ग्लूटेन-फ्री- ग्लूटेन सेंसिटिविटी से परेशान लोगों के लिए कुट्टू एक बेहतरीन खाद्य पदार्थ है। यह ग्लूटेन-फ्री होता है और इसमें भरपूर मात्रा में फाइटोकेमिकल्स होते हैं, जिस वजह से यह आपको विभिन्न रोगों से दूर रखता है।
वजन घटाने वालों के लिए अच्छा- उच्च मात्रा में फाइबर और कम मात्रा में वसा होने के चलते ये वजन घटाने वालों के लिए बेहतर विकल्प है। फाइबर आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगने देते हैं, जिससे आप कुछ भी उल्टा-सीधा खाने से बच जाते हैं।
ब्लड प्रेशर कम करता है- इसमें उच्च मात्रा में रूटिन (rutin) होता है। इससे बॉडी में गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने और ब्लड फ्लो रेगुलेट करने में मदद मिलती है, जिससे आपका ब्लड प्रेशर सही बना रहता है।
सेक्स लाइफ के लिए अच्छा- इसमें मौजूद अर्गिनाइन ब्लड में सक्रिय टेस्टोस्टेरोन बनाने में प्रभावी हैं। ये ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल कम करने व ब्लड वेसल्स को रिलेक्स करने में सहायक है, जिससे आपकी उत्तेजना बढ़ती है।
कई बीमारियों से बचाने में सहायक- इसका एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीमाइक्रोबिअल प्रभाव पड़ता है। इसके रोजाना सेवन से आप कोल्ड, फ्लू अन्य रोगों से दूर रह सकते हैं। इसमें मौजूद अर्गिनाइन और लाइसिन से हार्मोन को बढ़ावा मिलता है तेजी से चंगा होने में मदद मिलती है।
दिमाग के लिए अच्छा- इसमें मौजूद ट्रिप्टोफेन (tryptophan) से व्यक्ति के मूड को पॉजिटिव बनाने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद सही पोषक तत्वों के कारण याददाश्त बढ़ाने में भी मदद मिलती है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.