hamburger icon
A
Read in English

आयुर्वेद की मदद से करें सर्दियों में वेट लॉस, इन 3 फूड्स को करे डाइट में शामिल

Weight loss foods: मोटापा कम करने के लिए नेचुरल फूड्स का सेवन बहुत सावधानी के साथ करना चाहिए। क्योंकि, गलत फूड्स का सेवन आपका वजन बढ़ा सकता है और सही फूड्स का सेवन कर आप तेजी से वेट लॉस कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 23, 2024 7:05 PM IST

Ayurvedic Diet Tips For Weight Loss: बॉडी फैट धीरे-धीरे शरीर में इकट्ठा होता है और बहुत मेहनत के बाद ही यह शरीर से बाहर निकल पाता है। शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी या बॉडी फैट मोटापा तो बढ़ाता ही है साथ ही कई तरह की बीमारियों का रिस्क भी बढ़ा देता है। आयुर्वेद में कुछ ऐसी नेचुरल चीजों के बारे में बताया गया है जो फैट बर्निंग की प्रक्रिया तेज करते हैं और आपका वजन कम करने में मदद भी करते हैं। आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ. दीक्षा भवसार (Dr. Dixa Bhavsar, Ayurveda Expert) ने ऐसे फूड्स के सेवन के बारे में बताया जो वेट लॉस और फैट बर्निंग का काम करते हैं। आइए जानें उन आयुर्वेदिक औषधियों और फूड्स के नाम जो वजन कम करने में कर सकती हैं आपकी मदद। (Ayurvedic foods for weight loss in hindi)

वेट लॉस के लिए आयुर्वेदिक फूड्स (Ayurvedic foods for weight loss)

शहद से होगा फैट बर्न (Honey helps in fat burn)

आयुर्वेद में शहद को सबसे अच्छा फैट बर्नर (Best fat burner food) बताया गया है। स्वाद में मीठा शहद गर्म तासीर वाला और रूक्ष प्रकृति वाला फूड है। यह पचने में आसान होता है और शरीर में वात दोष को कम करने वालेगुणों से भरपूर होता है। शहद का सेवन करने से शरीर में सूजन या इंफ्लेमेशन भी कम होता (foods to decrease inflammation in the body) है।

वेट लॉस के लिए शहद का सेवन कैसे करना चाहिए?

आप रोजाना सुबह एक गिलास गर्म पानी में थोड़ा-सा शहद और नींबूका रस (Honey-lemon in hot water) मिलाकर पिएं।

जौ का पानी (Barley Water)

मोटापा घटाने और शरीर में बैठे जिद्दी फैट को बर्न करने के लिए जौ का सेवन बहुत लाभकारी हो सकता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी जौ का सेवन बहुत लाभकारी होता है। यह शरीर का पोषण करता है और वेट लॉस में भी मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल मैनेजमेंट के लिए जौ का सेवन बेहतरीन साबित हो सकता है। यह वेट लॉस  करने के साथ-साथ आपकी पाचन शक्ति बढ़ाता है और मेमरी भी बूस्ट करता है। इसके साथ ही जौ का सेवन लिबिडो बढ़ाने (Libido boosting foods) और शरीर की कमजोरी दूर करने का भी काम करता है।

ऐसे करें सेवन

  • रातभर जौ के दानों को पानी में भिगोकर रखें और अगले दिन इस पानी को छानकर पिएं।
  • जौ के आटे को सत्तू में मिलाकर खाया जा सकता है। सत्तू के परांठे और सत्तू की रोटियां आप लंच या डिनर में खा सकते हैं।

अदरक कम करेगा मोटापा

चाय और चटनी (chutney) में इस्तेमाल होने वाला अदरक आपको फिट रहने में मदद कर सकता है। जी हां, अदरक का सेवन करने से आपका वेट लॉस तेजी से हो सकता है। अदरक की तासीर गर्म और रूखी होती है। अदरक का सेवन करने से आपकी भूख खुल सकती है और पाचन से जुड़ी समस्याए भी कम होती हैं। वहीं, अदरक का सेवन करने से आपका मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है।

ऐसे करें सेवन

एक टुकड़ा अदरक लें और उसे कद्दूकस करें। इस अदरक को आप अपनी चाय या हर्बल टी में मिला सकते हैं।

अदरक को पानी (Adrak ka pani) के साथ उबालकर हर्बल टी बनाएं और खाना खाने के घंटेभर पहले या 50-60 मिनट बाद इसे पी सकते हैं। यह वेट लॉस में मदद करेगा।