
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Mishra Kishori | Updated : December 27, 2024 11:43 AM IST
Nigella for Weight Loss : आज के समय में हर कोई अपना वजन तेजी से घटाना चाहता है, जिसके लिए लोग कई तरह के प्रयास भी करते हैं। बेहतर रिजल्ट के लिए आप नैचुरल उपायों का सहारा ले सकते हैं, जिसमें कलौंजी भी शामिल है। कलौंजी एक प्राकृतिक मसाला है, जो न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है। कलौंजी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा, कलौंजी वजन कम करने में भी मदद करता है। आइए जानते हैं कलौंजी के फायदे और कैसे करें इसका सेवन?
कलौंजी वेट लॉस में काफी हद तक प्रभावी हो सकता है। दरअसल, कलौंजी का सेवन मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जिससे कैलोरी बर्न होती है और वजन कम होता है। इतना ही नहीं, इससे भूख को नियंत्रित करता है, जिससे आप अधिक खाने से बच सकते हैं। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
वेट लॉस के लिए आप कलौंजी का सेवन कई तरह से कर सकते हैं, जैसे-
एक चम्मच कलौंजी का तेल सुबह खाली पेट लेने से वजन कम करने में मदद मिलती है।
आप कलौंजी के बीजों को पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट ले सकते हैं।
एक चम्मच कलौंजी के बीज और एक चम्मच शहद को मिलाकर सेवन करें।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।