Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
दुबले होने के लिए आप कई तरह के जूस का सेवन करती होंगी, पर क्या कभी एबीसी जूस (weight loss juice) पिया है? हैरान तो नहीं हो गईं, जी हां आप भी पीकर देखें यह एबीसी जूस। अपने दिन की शुरुआत 1 गिलास स्पेशल एबीसी जूस (abc juice for weight loss) से करें और फिर देखें कैसे आप एक महीने में ही अपना वजन कम कर लेंगी। खासकर, डिलीवरी के बाद महिलाओं को यह जूस जरूर पीना चाहिए। यह स्पेशल जूस न सिर्फ शरीर को डिटॉक्स करता है, बल्कि इसके कई अन्य फायदे (abc juice benefits) होते हैं। यदि आप भी चाहती हैं अपने शरीर को डिटॉक्स करना, तो हर दिन यह स्पेशल जूस (weight loss juice in hindi) जरूर पिएं। इससे दिमाग भी तरोताजा रहेगा।
वेट लॉस टिप्स: आजमाकर देखें ये 5 टिप्स, चुटकियों में होगा वजन कम
एबीसी जूस काफी खास है। इससे शरीर को कई फायदे होते हैं। यह कई चीजों से मिलकर बनता है। इसमें सेब, बीटरूट या चुकंदर और गाजर को नींबू के रस के साथ मिलाकर बनाया जाता है। तभी इसका नाम एबीसी जूस पड़ा है। इसे पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह जूस शरीरिक के साथ साथा मानसिक सकारात्मकता भी देता है। दो सब्जियों और एक फल से मिलकर बना ये डिटॉक्स ड्रिंक सेहत के साथ स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद है। जो लोग हर वक्त तनाव में रहते हैं उनके लिए यह जूस खासकर बहुत उपयोगी है। इस जूस के नियमित सेवन से फेफड़ों के कैंसर, ल्यूकेमिया, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रैशर जैसी बीमारियों से बचाने में मदद करता है। इसके अलावा इसका सेवन इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है।
वेट लॉस टिप्स : वजन नहीं हो रहा कम, तो रोज पिएं ठंडा नींबू पानी
1 इसे हर दिन पिएंगे, तो याद्दाश्त तेज होती है।
2 जल्दी वजन कम करने में भी यह जूस मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए खाली पेट इसका सेवन करें। वर्कआउट के बाद पीने से भी वजन तेजी से कम होता है।
3 एबीसी जूस का सेवन शरीर में कैंसर सेल्स को भी बढ़ने से रोकता है। ऐसे में आप कैंसर के खतरे से बचे रहते हैं।
4 विटामिन ए से भरपूर होने के साथ इसमें मौजूद बीटा कैरोटिन आंखों के लिए अच्छा होता है।
5 विटामिन ए, बी-कॉम्प्लेक्स, सी, के और ई के साथ कई पोषक तत्व भी होते हैं, जो बढ़ती उम्र की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।