... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : January 18, 2020 7:24 PM IST
Weight Loss Diet: वजन घटाने के लिए वेट लॉस डाइट फूड | TheHealthSite Hindi
Weight Loss: वजन कम करना आसान नहीं होता है. वेट लॉस करना कठिन है लेकिन वजन घटाना जरूरी भी है. मोटापा की वजह से डायबिटीज, हार्ट डिजीज और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां होती है. अगर आप भी मोटापा के शिकार हैं तो वजन कम करने का जरूर प्रयास करें. बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए डाइट प्लान (Weight Loss Diet) और एक्सरसाइज की जरूरत होती है. वेट लॉस डाइट चार्ट बनाते समय ऐसे फूड को शामिल करना चाहिए जो वजन कम करने में मददगार होते हैं. हम यहां पर कुछ ऐसे फूड (Weight Loss Diet Foods) बता रहे हैं जो वजन घटाने में मदद करते हैं. इन फूड के सेवन से खासकर पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलती है. डेली डाइट में इन फूड को शामिल करके आप कुछ ही दिनों वजन कम कर सकते हैं.
अगर आप वजन कम करने के लिए डाइट ले रहे हैं तो सब्जियों को शामिल करें. वेट लॉस डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों को जरूर रखें. पत्तेदार सब्जियों में फाइबर होता है जो वजन कम करने में मदद करता है. हरी पत्तेदार सब्जियों में पालक, मेथी, सरसो, बथुआ, सोया को शामिल किया जा सकता है.
वजन कम करने वाली इन सब्जियों के सेवन से शरीर में विटामिन और अन्य पोषक तत्वों की कमी भी नहीं होती है. वजन घटाने के लिए विटामिन ए और विटामिन सी की भी जरूरत होती है जो हरी सब्जियों से मिलता है.
बेली फैट बर्न के लिए वेट लॉस डाइट चार्ट में हरी मिर्च को जरूर शामिल करें. कैप्सेसिन यौगिक मिर्च में पाया जाता है जो फैट बर्न को तेज करता है. हरी मिर्च के सेवन से मेटबॉलिज्म तेज होता है जो वजन घटाने में मददगार होता है. रात के खाने में हरी मिर्च को शामिल करने से पाचन तंत्र भी बेहतर होता है. पुरुषों के लिए शाकाहारी डाइट चार्ट जो तेजी से वजन कम करता है.
डेली डाइट में खीरा जरूर शामिल करें. खीरा शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है. तरल पदार्थ वाले खाद्य पदार्थ पाचन तंत्र को बेहतर करते हैं और अधिक खाने से भी बचाते हैं. वजन कम करने के लिए खीरा खाना खाने के 1 घंटे पहले खाना चाहिए.
कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं जो तेजी से वजन कम करते हैं. अगर आपका मोटापा कम नहीं हो रहा है तो डाइट में एवोकाडो को शामिल करें. एवोकाडो में हेल्दी फैट पाए जाते हैं जो शरीर से बैड कोलेस्ट्राल लेवल को कम करते हैं.
पेट की चर्बी और मोटापा घटाने के लिए मूली खाने का सही तरीका और फायदे.
पेट की चर्बी और पेट की खराबी को दूर करने के लिए अपनाए ये घरेलू उपाय.