... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Weight Loss in Summer : गर्मियों में आप बहुत ही आसानी से वजन घटा सकते हैं। वजन घटाने के लिए गर्मी का मौसम बहुत ही परफेक्ट होता है। सर्दियों के मुकाबले आप गर्मियों में (Weight Loss in Summer) सुबह उठकर आसानी से सैर या जॉगिंग कर सकते हैं। इसके साथ ही गर्मियों में भूख भी बहुत ही कम लगती है। इन दिनों लॉकडाउन के कारण आप घर के बाहर नहीं जा पा रहे होंगे। ऐसे में आप घर में रहकर ही कुछ एक्सरसाइज और डायट प्लान फॉलो करके अपना वजन आसानी से घटा सकते हैं। गर्मियों में कुछ ऐसी चीजें उपलब्ध होती हैं, जिससे वजन को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। आइए जानते हैं गर्मियों में किन चीजों का सेवन करके आप वजन को घटा सकते हैं।
गर्मियों में भूख बहुत (Weight Loss in Summer) ही कम लगती है। ऐसे में आप अपने डायट में हेवी चीजों की जगह सलाद शामिल कर सकते हैं। इससे शरीर को जरूरी पोषण तत्व मिल जाते हैं और गर्मियों में (Weight Loss in Summer) होने वाली पानी की कमी भी दूर होती है। इसके साथ ही सलाद के सेवन से आपका पेट भी भर जाता है, जिससे आप अधिक खाने से बचेंगे।
रिसर्च के मुताबिक, गर्मियों में अगर नियमित रूप से सलाद का सेवन किया जाए, तो इससे वजन बढ़ने की समस्या को कम किया जा सकता है। आप सलाद में खीरा, टमाटर और प्याज जैसी चीजों को शामिल कर सकते हैं। ये चीजें आपको आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं।
छाछ और दही के सेवन से गर्मियों में राहत मिलती है। इस सीजन में आपको जमकर छाछ और लस्सी जैसी चीजों का सेवन (Weight Loss in Summer) करना चाहिए। इससे आपका शरीर भी स्वस्थ रहेगा, साथ ही वजन भी कंट्रोल रहेगा। दही में भरपूर रूप से पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। दही और छाछ को स्वादिष्ट बनाने के लिए आप इसमें दही भी मिला सकते हैं।
गर्मियों में आप ऐसी सब्जियों का सेवन करें, जो हल्का होता है। इन दिनों आप अपना वजन घटाने के लिए लौकी, तोरई और भिंडी जैसी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। कई रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि हल्की सब्जियों के सेवन से आप अपने बढ़ते वजन को नियंत्रित कर सकते हैं। इससे पाचन से जुड़ी समस्याएं भी कम होती हैं। अनुसार हल्की सब्जियों का सेवन करने से वजन नियंत्रण में रहता है और पाचन संबंधित परेशानियां नहीं होती हैं।
गर्मियों में आम, तरबूज, खरबूजा, लीची और जामुन जैसे फल आपको बहुत ही आसानी से मिल जाते हैं। ये मौसमी फल सेहत के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। इन फलों के सेवन से आप अपना वजन कुछ ही दिनों में घटा सकते हैं। तरबूज और खरबूजा का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी भी दूर होती है। साथ ही वजन भी नियंत्रित रहता है।
गर्मियों में अधिकतर लोग नींबू पानी का सेवन करते हैं। नींबू पानी के सेवन से आपको गर्मी से राहत मिलती है। इसके साथ ही इससे आपका शरीर स्वस्थ रहता है, साथ ही वजन भी तेजी से घटता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका वजन तेजी से घटे, तो एक गिलास पानी में नींबू और चीनी के बदले शहद मिलाकर पिएं। इससे आपका वजन नियंत्रित रहेगा।
Aam Pora Sharbat Recipe : आम से बने इस शरबत से वजन होगा कम, इस तरह घर पर करें तैयार
पेट की जिद्दी चर्बी कुछ ही दिनों में होगी कम, नियमित रूप से करें ये 3 योगासन
इन 5 प्वाइंट को दबाने से कुछ ही दिनों में पेट की चर्बी होगी कम
हाथों की पकड़ मजबूत करने के लिए घर की इन चीजों से करें वर्कआउट