Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Weight Loss: ग्रिल्ड मछली या चिकन कौन है वजन घटाने में ज्यादा फायदेमंद, जानें दोनों में कौन ज्यादा बेहतर

वजन घटाने के लिए जरूरी है सही डाइट और वर्कआउट। डाइट में सही पोषक तत्व शामिल होंगे तो आपको वजन घटाने में मदद मिलेगी लेकिन सही पोषक तत्व कैसे प्राप्त हो इसकी जानकारी होना बहुत ही जरूरी है। अगर आप ग्रिल्ड चिकन और ग्रिल्ड फिश के बीच बेहतर विकल्प को तलाश रहे हैं तो ये लेख आपके लिए ही है। जानें कौन ज्यादा बेहतर है।

Weight Loss: ग्रिल्ड मछली या चिकन कौन है वजन घटाने में ज्यादा फायदेमंद, जानें दोनों में कौन ज्यादा बेहतर
Weight Loss: ग्रिल्ड मछली या चिकन कौन है वजन घटाने में ज्यादा फायदेमंद, जानें दोनों में कौन ज्यादा बेहतर

Written by Jitendra Gupta |Updated : September 18, 2020 5:41 PM IST

एक डिसिपिलिन्ड डाइट और संतुलित जीवनशैली को फॉलो करना वजन कम करने के साथ-साथ लंबे समय तक सेहतमंद रहने का का सबसे अच्छा तरीका है। लेकिन मौजूदा वक्त में ऐसे कई स्पेशल डाइट ट्रेंड और तरीके सामने आए हैं, जो वजन घटाने की आपकी योजन में तेजी लाने के लिए जाने जाते हैं। इन्हीं में से दो उदाहरण हैं मछली और चिकन। इसलिए आपने देखा होगा कि जो लोग वजन कम करने की कोशिश करते हैं वे अन्य तरीकों के मुकाबले ग्रिल्ड चिकन या ग्रिल्ड फिश का विकल्प चुनते हैं।

grilled chicken

वजन घटाने के लिए क्यों अच्छे माने जाते हैं ग्रील्ड वेरिएंट ?

तले हुए विकल्पों के बजाए ग्रिल्ड विकल्प का चुनाव करने के पीछे का असली कारण है कि इनके सेवन के दौरान आप कम फैट खाते हैं। साथ ही बनाने में कम तेल या मक्खन का प्रयोग किया जाता है, जिसके कारण इनमें ज्यादातर पोषक तत्व बरकरार रहते हैं। इतना ही नहीं ये अन्य तले हुए मीट की तुलना में आमतौर पर आपको कम कैलोरी भी प्रदान करते हैं।

Also Read

More News

इसके साथ-साथ ग्रिल्ड मछली और चिकन आपको पर्याप्त प्रोटीन, ओमेगा -3 और अन्य स्वस्थ पोषक तत्व भी सुनिश्चित करते हैं। चूंकि इन दोनों में ही काफी कम कोलेस्ट्रॉल और सैच्यूरेटेड फैट होता है, इसलिए इन्हें अन्य पशु उत्पादों की तुलना में 'लीनर मीट' के रूप में जाना जाता है। लेकिन, इन दो विकल्पों में से ज्यादा बेहतर कौन है और कौन वजन घटाने में आपकी तेजी से मदद कर सकता है इसका जवाब जानने के लिए आपको लेख पढ़ने की जरूरत है। तो आइए जानते हैं ग्रिल्ड मछली या चिकन कौन है आपके लिए बेहतर?

क्या शेप में रहने के लिए मछली खाना बेहतर है?

जर्नल न्यूट्रीशन, मेटाबॉलिज्म, और कार्डियोवस्कुलर डिजीज द्वारा किए गए एक हालिया अध्ययन में पता चला है कि दुबले रहने के लिए अन्य मांस स्रोतों के मुकाबले मछली खाना एक स्वस्थ विकल्प हो सकता है। वास्तव में, मछली खाने से तेजी से वजन घटाने को भी बढ़ावा मिल सकता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन लोगों ने आठ सप्ताह तक सिर्फ और सिर्फ मछली ही खाई और अन्य मांस विकल्पों का उपयोग नहीं किया उन्होंने ऐसा नहीं करने वाले लोगों की तुलना में बेहतर तरीके से वजन घटाया।

अध्ययन ने यह भी सुझाव दिया गया कि सप्ताह में तीन बार तक मछली का सेवन करने से उन लोगों को काफी मदद मिल सकती है, जो लोग वजन कम करना चाहते हैं। साथ ही उन्हें बेहतर परिणाम भी प्राप्त हो सकते हैं।

क्या ग्रिल्ड चिकन खाना फायदेमंद है?

चिकन स्वादिष्ट तो होता ही है साथ ही वजन कम करने वालों की पहली पसंद भी होता है। यह अन्य मीट की तुलना में सस्ता भी है, जिसके कारण इसको आपके लिए डाइट में शामिल करना आसान हो जाता है। चिकन, एक खाद्य स्रोत के रूप में बहुत सारे स्वस्थ पोषक तत्व होते हैं। चिकन में प्रोटीन की उच्च मात्रा पाई जाती है, इसकी एक सर्विंग में 27 ग्राम प्रोटीन मिलता है। इसके साथ ही इसमें फैट की कम मात्रा होती है और विटामिन बी 6, सेलेनियम, नियासिन और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी वजन घटाने और स्वस्थ, फिटर बॉडी बनाने में मदद करते हैं।

चिकन का नियमित सेवन आपकी हड्डियों को मजबूत कर सकता है, आपकी भूख को कम कर सकता है और मांसपेशियों को बनाने में आपकी मदद कर सकता है। चिकन ब्रेस्ट सभी भागों में सबसे ज्यादा हेल्दी होता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

क्या निकला निष्कर्ष

इन दोनों मांसाहारी स्रोतों के लाभ के बारे में आप जान चुके हैं। दोनों ही प्रोटीन के उत्कृष्ट स्रोत हैं और आपके शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की आपूर्ति करते हैं लेकिन मछली का लाभ चिकन की तुलना में थोड़ा अधिक है, खासकर जब बात ओमेगा -3 की आती है। हालांकि, अगर आप स्वस्थ खाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, तो मॉडरेशन में दोनों खाद्य पदार्थों का सेवन करना एक अच्छा विचार होगा। एक अच्छी जीवन शैली के लिए सभी पोषक तत्वों की जरूरतों को पूरा करना बहुत जरूरी है और ये दोनों ही कार्ब्स, प्रोटीन, विटामिन और खनिजों से भरे होते हैं।

About the Author

... Read More