जिम में पसीना बहाकर भी नहीं कम हो रहा है आपका वजन? तो इन 5 अनाज से कुछ ही दिनों में घटाएं अपना Weight

Weight loss ke liye Anaj: अपने बढ़े हुए वजन को तेजी से कम करना चाहते हैं, तो आज ही अपनी डाइट में शामिल गेहूं को इन 5 अनाजों से बदल दीजिए। हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे 5 शानदार अनाज जो आपकी वेट लॉस जर्नी को काफी आसान बना देंगे।

WrittenBy

Written By: intern23.seo | Updated : September 19, 2023 10:01 AM IST

गेहूं एक ऐसा अनाज है, जो भारतीय भोजन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। गेहूं से बनी रोटी, बिस्कुट, ब्रेड, और अन्य खाद्य पदार्थ हमारे आहार में आमतौर पर रोजाना शामिल होते हैं। हालांकि, गेहूं में ग्लूटेन अधिक मात्रा में होता है, जिससे ये कुछ लोगों में ये वजन बढ़ने का कारण भी बन जाता है। इसके अलावा, गेहूं का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी अधिक होता है, जिससे हमाराब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है। वजन घटाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते हैं। खाना कम करना हो या घंटो जिम में पसीना बहाना हो। ये ऐसे तमाम उपाय हैं जो अक्सर लोग वजन कम करने के लिए अपनाते हैं।

वजन घटाने की इच्छा रखने वाले लोगों को अक्सर गेहूं की रोटी और ब्रेड जैसी चीजें छोड़ने की सलाह दी जाती है। लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जो बिना रोटी के एक दिन भी नहीं रह सकते हैं। यदि आप भी उन लोगों में शामिल है तो चिंता मत करिए हम आपके लिए लेकर आए हैं 5 ऐसे अनाज जिन्हें अपनी डाइट में शामिल कर आप अपने वजन को तेजी से कम कर सकते हैं।

वजन कम करने के लिए गेहूं की जगह खाएं ये 5 अनाज ( 5 Grains to Weight Lose)

1. मक्का (Maize)

गेहूं की जगह मक्का एक हेल्दी अनाज का विकल्प है। कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन से भरपूर मक्का में आयरन, फास्फोरस और जिंक जैसे पोषक तत्व भरपूर होते हैं। इसके साथ ही मक्का एक ग्लूटेन फ्री अनाज है जो हमारे वजन को कम करने में मदद करता है।

2. बाजरा (Millet)

बाजरा भी ग्लूटेन फ्री और फाइबर से भरपूर अनाज है। जिसे खाने के बाद आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करता है। जिससे आप ओवर ईटिंग से बचते है और वजन तेजी से कम होता है। मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे तत्वों से भरपूर बाजरा हमारे कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कंट्रोल करता है।

3. जौ (Barley)

जौ में उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जो आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता है। इसके साथ ही जौ में सेलेनियम, कॉपर, ट्रिप्टोफैन, मैंगनीज, सोडियम जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। वजन कम करने वाले लोगों को अपनी डाइट में जौ की रोटी को जरूर शामिल करना चाहिए, क्योंकि जौ में बेहद कम कैलोरी पाई जाती है।

4. ज्वार (Sorghum)

ज्वार एक पौष्टिक अनाजहै जो भारत में प्राचीन काल से उगाया जा रहा है। ज्वार में प्रोटीन, फाइबर, और विटामिन भरपूर मात्रा में होते हैं। ज्वार का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी गेहूं से कम होता है। ज्वार की रोटी, दलिया, और अन्य व्यंजन वजन कम करने में मदद करते हैं।

5. रागी (Ragi)

रागी एक प्रकार का अनाज है जो दक्षिण भारत में उगाया जाता है। रागी में प्रोटीन, फाइबर, और विटामिन भरपूर मात्रा में होते हैं। रागी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी गेहूं से कम होता है। रागी की रोटी और दलिया हमारे वजन को कम करने में मदद करते हैं।

शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए आप इन अनाज को अपने अनाज में शामिल कर सकते हैं। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि वजन को घटाने के लिए सिर्फ अनाज ही एक मात्र उपाय नहीं है। इसके लिए आपको बेहतर डाइट के साथ-साथ सही लाइफस्टाइल को भी फॉलो करने की जरूरत होती है। साथ ही अगर आपको पहले से किसी तरह की परेशानी है, तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की सलाह लेकर ही अपने डाइट में बदलाव करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source