... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : August 12, 2025 12:58 PM IST
Red Rice Benefits: रेड राइस कैंसर और डायबिटीज की समस्या को करता है दूर, जानें और भी फायदे
रेड राइस ब्राउन राइस की तरह ही दिखता है। इसमें चोकर काफी मात्रा में होता है। इसलिए ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद (Red Rice Benefits) होता है। यह चावल हिमालय पर्वत, भूटान दक्षिण तिब्बत और साउथ इंडिया में आसानी से मिलता है। इसमें भारी मात्रा में विटामिन बी, जिंक, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, दूसरे पोषक तत्व काफी भारी मात्रा में पाए जाते हैं। ब्राउन राइस की तुलना में इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट काफी होता है। यह चावल खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है। इसके साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। चलिए जानते हैं इसके और भी कई (Red Rice Benefits)फायदे-
रेड राइस में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो सेहत के लिए बहुत ही अच्छा है। फाइबर से कब्ज की समस्या दूर होती है, जो पेट की हर समस्या के लिए फायदेमंद है। फाइबर की वजह से हमारा पेट काफी समय तक भरा होता है, जिससे हम ओवरइटिंग से बचे रहते हैं। बहुत से लोग वजन कम करने के लिए चावल, घी और आलू को अपने डाइट से हटा देते हैं, लेकिन अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो अपने डाइट में रेड राइस को जरूर शामिल करें।
रेड राइस का सेवन करने से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है। रेड राइस लौह तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर में खून की कमी नहीं होने देता है। इसके साथ ही यह चावल शरीर में ब्लड शुगर और इंसुलिन को कंट्रोल करने में हमारी मदद करता है।
रेड राइस एंटी-ऑक्सीडेंट तत्वों से भरपूर होता है, जिसे एंथोसायनिन भी कहते हैं। एंथोसायनिन बैंगनी और लाल रंग जैसे गहरे रंग के फलों और सब्जियों में काफी होता है। यह तत्व शरीर के जलन, एलर्जी और कैंसर के खतरे को कम करने में हमारी मदद करता है।