Weight Loss: तेजी से करना है वजन कम, नाश्ते में खाएं कच्चा ओट्स

Weight Loss: वजन कम करने के लिए अधिकतर लोग नाश्ते में ओट्स का सेवन करते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व की वजह से ये लोगों के बीच बेस्ट नाश्ता बना है। इसे अनाज की लिस्ट में सबसे सपूर्ण अनाज माना जाता है।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : March 21, 2020 3:36 PM IST

Weight Loss: वजन कम करने के लिए अधिकतर लोग नाश्ते में ओट्स का सेवन करते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व की वजह से ये लोगों के बीच बेस्ट नाश्ता बना है। इसे अनाज की लिस्ट में सबसे सपूर्ण अनाज माना जाता है। बहुत से ऐसे लोग हैं, जो अपने नाश्ते में पके हुए ओट्स खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पके ओट्स की तुलना में कच्चे ओट्स ज्यादा फायदेमंद होता है। कच्चा ओट्स खाने से वजन काफी तेजी से कम (Weight Loss) होता है।

सलाद और फल ही अधिकतर हम कच्चा खाते हैं, लेकिन बहुत ही कम लोग अनाज कच्चा खाना पसंद करते हैं। लेकिन सेहत की दृष्टि से देखें, तो अनाज हमारे लिए ज्यादा फायदेमंद होता है।

कैसे खाएं कच्चा ओट्स

  • कच्चा ओट्स खाने के लिए आप सबसे पहले एक कटोरी ओट्स लें।
  • इस ओट्स को करीब 1 घंटे के लिए पानी में या दूध में भिगोकर छोड़ दें।
  • कुछ घंटे बाद इसमें फूट्स या डाई फ्रूट्स मिलाकर खाएं।

पोषक तत्वों से होता है भरपूर

ओट्स को पकाकर खाने से इसके पोषक तत्व कम हो जाते हैं। कच्चे ओट्स में विभिन्न पोषक तत्व प्रचूर रूप से होता है। इसमें हाई कैलोरी, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, स्वस्थ फैट, मैगनीशियम, प्रोटीन,  पोटैशियम, फास्फोरस, जस्ता और सेलेनियम की मात्रा काफी होती है, जो सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसलिए हमेशा ओट्स को कच्चा खाने की आदत दालें।

Bellyt Fat: ऑक्सीजन की कमी से बढ़ता है वजन, वेट लॉस के लिए करें ब्रीदिंग एक्सरसाइज़ेस

कच्चा ओट्स खाने से तेजी से होता है वजन कम

वजन कम (Weight Loss) करने में कच्चा ओट्स काफी मददगार होता है। इसमें फाइबर की मात्रा काफी हाई होती है, तो लंबे समय तक पेट में रहता है। इससे भूख कम लगती है। जो वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है।

कच्चे ओट्स में कोलेस्टॉल का स्तर काफी कम होता है। इसमें बीटा-ग्लूकन नामक घुलनशील फाइबर होता है, जो ब्लड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। ये फाइबर कोलेस्ट्रॉल और बाल्स सॉल्ट को सोख के फैट के चयापचय को प्रभावित करता है। इससे खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है, जिससे मोटापा काफी कम होता है।

इसके साथ-साथ कच्चा ओट्स खाने से दिल की समस्या और डायबिटीज पर कंट्रोल किया जा सकता है। नाश्ते के रूप में ओट्स और दलिया काफी अच्छा माना जाता है। इससे आंत की मजबूती बनी रहती है और पाचन से जुड़ी समस्या होने की संभावना काफी कम हो जाती है।

Spice for Weight Loss: किचन में छुपा है पेट कम करने का राज, जानें वजन कम करने के टिप्स

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source