वेट लॉस के लिए पिएं लीची शिकंजी, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका और पीने के 3 अन्य फायदे

लीची के फायदे: लीची में पानी की एक अच्छी मात्रा होती है जो कि शरीर को डिहाइड्रेट होने से बचाती है। ऐसे में लीची शिकंजी पीना वेट लॉस के साथ शरीर को कई फायदे पहुंचा सकता है।

WrittenBy

Written By: Pallavi Kumari | Published : June 21, 2022 3:28 PM IST

वेट लॉस (weight loss in hindi) के लिए लोग क्या क्या नहीं करते हैं। अलग-अलग डाइट, भारी भरकम एक्सरसाइज और खाना तक छोड़ देते हैं। जबकि ये एक संतुलित और धीमा प्रोसेस है। क्योंकि अगर आप बहुत तेजी से वजन घटाएंगे तो वो उतनी ही तेजी से बढ़ेगा भी। ऐसे में जरूरी ये है कि आप वेट लॉस का स्लो लेकिन कारगर तरीका अपनाएं। सबसे पहले आपको अपनी डाइट में बदलाव करना होगा और उनमें उन चीजों को शामिल करना होगा जो कि वेट लॉस में आपकी मदद कर सकते हैं। जैसे कि लीची शिकंजी (litchi shikanji)

वेट लॉस के लिए लीची शिकंजी-litchi shikanji for weight loss

जी हां, लीची शिकंजी (litchi shikanji) लीची से बना एक वेट लॉस ड्रिंक (Weight loss drink) है जो कि आराम से वजन घटाने में मदद करती है। लीची विटामिन सी से भरपूर होती है, जो न सिर्फ आपकी इम्युनिटी को मजबूत कर सकती है बल्कि आपकी त्वचा को स्वस्थ भी रख सकती है। लेकिन इसका सबसे अच्छा गुण ये है कि ये शरीर के लिए डिटॉक्सीफाइंग एजेंट के रूप में भी काम करती है। ये फल सफेद रक्त कोशिकाओं की गतिविधि को उत्तेजित कर सकती है जो शरीर को बाहरी टॉक्सीन के असर से बचाता है। इसके अलावा इसका फाइबर आंतों के काम काज को तेज करने में मदद करता है और मेटाबोलिज्म के साथ बॉवेल मूवमेंट को भी तेज करता है। इस तरह ये दोनों ही चीजें मिल कर वेट लॉस के प्रोसस में तेजी लाती हैं।

लीची शिकंजी पीने के अन्य फायदे-litchi shikanji benefits

1. पाचन क्रिया को सही रखता है

लीची में फाइबर होता है और इसलिए, आसान पाचन में मदद करता है। वजन घटाने वालों के अलावा आम लोगों के लिए भी ये बड़ी समस्या है। ऐसे में लीची का फाइबर पाचन तंत्र के काम काज में तेजी लाता है और कब्ज की समस्या से बचाव में मदद करता है। साथ ही लीची शिकंजी पेट को ठंडा करता है और एसिडिटी और बदहजमी जैसी दूसरी समस्याओं से बचाव में मदद करता है।

2. शरीर में हाइड्रेशन बनाए रखता है

शरीर में हाइड्रेशन सही रखने के लिए लीची से बना शिकंजी बहुत ही फायदेमंद है। ये शरीर में पानी की कमी नहीं होले देता है और इलेक्ट्रोलाइट की कमी से भी बचाता है। इसके अलावा ये मांसपेशियों के तनाव को भी कम करता है और इनकी बेचैनी को रोकता है। साथ ही जिन लोगों को हाथ और पैरों में जलन की समस्या होती है उनके लिए भी ये फायदेमंद है।

3. हाई बीपी कंट्रोल करने में मददगार

लीची पोटेशियम से भरपूर होती है और सोडियम में कम होती है जिससे ब्लड प्रेशर का स्तर संतुलित रहता है। कोलेस्ट्रॉल के स्तर बढ़ने के कारण हाई बीपी के रोगी अधिक वजन वाले होते हैं। लीची शिकंजी पीने से ये समस्या दूर हो सकती है। तो,आइए जानते हैं इसे घर पर बनाने का तरीका।

लीची शिकंजी घर पर बनाने का तरीका-litchi shikanji recipe

लीची शिकंजी बनाने के लिए पहले तो लीची को जूसर में डाल कर इसका जूस निकाल लें। अब बाकी बची हुई लीची के गूदे को पीस लें। अब एक गिलास में सोडा डालें। अब लीची का पीसा हुआ गूदा और लीची का जूस दोनों डालें। ऊपर से ताजे नींबू का रस मिलाएं। थोड़ा सा काला नमक मिलाएं और अब इसे अच्छी तरह से मिला लें। ऊपर से आइस क्यूब डालें और इसका आनंद लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source