Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Weight Loss Drinks : शरीर में चर्बी (Body Fat) बढ़ने से बहुत से लोग परेशान हो जाते हैं। थुलथुला और मोटा शरीर (Obesity) किसी को भी पसंद नहीं होता है। गलत लाइफस्टाइल के अलावा मोटापा (Weight Gain) कई तरह की बीमारियों के कारण भी बढ़ता है। इन बीमारियों में डायबिटीज, हार्ट अटैक और कैंसर जैसी बीमारियां भी शामिल हैं। वजन घटाकर (Weight Loss) सभी अपने शरीर को फिट (Fit Body) रखना चाहते हैं, लेकिन समय के अभाव के कारण और कई अन्य कारणों से सही डाइट और एक्सरसाइज फॉलो नहीं कर पाते हैं। इसी स्थिति में वेट लॉस ड्रिंक्स (Weight Loss Drinks) आपके काम आ सकती हैं। वेट लॉस ड्रिंक्स से आप अपना वजन आसानी से घटा सकते हैं।
कई वेट लॉस ड्रिंक्स ऐसे होते हैं, जिसका सेवन कुछ दिनों या सप्ताहभर में करने से आपके शरीर की चर्बी (Weight Loss Drinks) कम और आपको हल्कापन महसूस होने लगता है। चुकंदर और नींबू से बना ड्रिंक भी उन्हीं वेट लॉस ड्रिंक्स में से एक है। यह आपके लिए बॉडी डिटॉक्स (Body Detox Drink) की तरह काम करता है। इस ड्रिंक (Detox Water) का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है। इसके साथ ही इससे आपका वजन काफी तेजी से कम होता है। चलिए जानते हैं चुकंदर और नींबू से बने इस ड्रिंक से होने वाले फायदे और इसे बनाने का तरीका-
शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए चुकंदर (Beetroot Drinks) खाने की सलाह दी जाती है। चुकंदर के सेवन से शरीर से हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है। इसके साथ ही यह मैंग्नीज, फॉलेट (विटामिन B9), विटामिन C और पोटैशियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है। इतना ही नहीं चुकंदर में ऑर्गेनिक नाइट्रेट, बीटानिन जैसे बेहतरीन कंपाउंड्स पाए जाते हैं, जो हमारे सेहत के लिए फायदेमंद है। चुंकदर से आप कसैला जूस के अलावा चुकंदर और पानी को मिलाकर एक खास ड्रिंक तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं चुकंदर से तैयार होने वाला वेट लॉस (Weight Loss Drinks) और डिटॉक्स ड्रिंक (Detox Drinks)-
वजन कम करने के लिए छोटे कद के लोगों को क्यों करनी होती है अधिक मेहनत? जानें इसके कारण
जल्दी-जल्दी खाने वाले हो जाएं सावधान! वरना हो सकती है ये गंभीर समस्याएं
सांस लेने में हो रही है दिक्कत? इन 3 योगासन से फेफड़ों को करें मजबूत