
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : November 20, 2019 8:12 PM IST
वेट लॉस में लो-कैलोरी फूड मददगार होते हैं।
वेट लॉस डायट ( Weight Loss Diet) में कुछ भी खाने (Weight Loss Food) से पहले, कैलोरी काउंट के बारे में सोचना पड़ता है। इसीलिए, अक्सर लोग इन सब चीज़ों को लेकर उधेड़-बुन में रहते हैं। क्या खाएं और क्या ना खाएं। खासकर 2 मील्स के बीच भूख लगने पर ऐसा होता है। लेकिन कुछ नैचुरल चीज़ें स्वादिष्ट होने के साथ लो-कैलोरी भी होती हैं। उन्हें, स्नैक्स के तौर पर खाया जा सकता है। (Weight Loss diet Tips)
लाल-रसीले टमाटरों के टुकड़ें नमक और काली मिर्च के साथ बहुत स्वादिष्ट लगते हैं। एक टमाटर में 15-18 कैलोरी तक होती है। इसके अलावा, लाइकोपिन और एंटी-ऑक्सिडेंट्स की अच्छी मात्रा भी टमाटर को हेल्दी स्नैक बनाती है।
सर्दियों में मिलने वाली स्ट्राबेरीज़ एक मौसमी फल है। विटामिन सी से भरपूर स्ट्राबेरीज़ वेट लॉस में भी मदद करती हैं। एक कप स्ट्राबेरीज़ में महज,48.6 कैलोरीज़ होती हैं।
उबले हुए अंडे खास तौर पर, एग व्हाइट वेट लॉस के लिए एक अच्छा फूड है। अंडे प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैं। इसीलिए, इन्हें खाने से दोहरा फायदा होता है। प्रोटीन की अच्छी मात्रा के साथ एक अंडे में केवल 17 कैलोरी होती है। इसीलिए आप आराम से 2-3 अंडे नाश्ते के तौर पर खा सकते हैं।
पढ़ें यह भी-
यह लाल गोल सब्ज़ी हेल्दी तो है। साथ ही, वेट लॉस में भी मदद करती है। एक बीटरूट में 35 कैलोरी होती है। बीटरूट का जूस, सूप या सलाद खाएं। इससे ढेर पोषक तत्व भी मिलेंगे आपको और भूख भी शांत होगी।
यह भी पढ़ें- चुकंदर है बच्चों के लिए पौष्टिक फूड, बीटरूट से बनाएं ये हेल्दी स्वीट डिश-बीटरूट के लड्डू।