... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : April 21, 2020 5:39 PM IST
गर्मियों में बढ़ती चर्बी को करें कम, डायट में शामिल करें ये सीजनल फूड्स।
Weight Loss Tips: बढ़ते वजन से अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। शरीर की बढ़ती चर्बी को कम करने के लिए लोग कोई ना कोई उपाय ढूंढते रहते हैं। क्या आप जानते हैं कि गर्मी के मौसम में उपलब्ध कुछ मौसमी फल और सब्जियां ना सिर्फ सेहत के लिए हेल्दी होते हैं, बल्कि वजन भी घटाते हैं? ये फूड्स ऐसे हैं, जिनमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। इन फूड्स के सेवन से बढ़ती चर्बी की समस्या को आसानी से कम किया जा सकता है। एक्स्ट्रा चर्बी से परेशान लोगों को अपनी डायट में इन चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए। जानें, कौन-कौन से हैं वो फल-सब्जियां, जो वजन के साथ-साथ शरीर की चर्बी को भी कम करते हैं।
तरबूत गर्मियों के सीजन में आसानी से मिल जाता है। इसके सेवन से शरीर में पानी की कमी को दूर कर सकते हैं। इसके साथ ही तरबूज में एंटीऑक्सीडेंट लाइकोपिन मौजूद होता है, जो शरीर के एक्स्ट्रा फैट को बर्न करने में मदद करता है। तरबूज में फैट बिल्कुल भी नहीं होता है। इसके साथ ही तरबूज खाने से भूख भी कम लगती है। अपने इन्हीं गुणों के कारण तरबूज आपको बढ़ते वजन से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। अपने डायट में आप तरबूज को सलाद के रूप में शामिल कर सकते हैं।
गर्मियों में हरी सब्जियां, सर्दी के सीजन के मुकाबले काफी कम मिलती हैं, लेकिन बीन्स इस सीजन में भी उपलब्ध होता है। यह एक ऐसा खाद्य पदार्थ है, जिसके सेवन से आप अपने वजन को काफी हद तक कंट्रोल में रख सकते हैं। बीन्स में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। इसमें आयरन और फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसके साथ ही, यह एक फैट फ्री फूड है। इन्हीं गुणों के कारण बीन्स के सेवन से वजन कम होता है।
करेला कई बीमारियों के लिए रामबाण माना जाता है। यह शरीर में कैलोरी इनटेक को कम करता है, जिससे इन्सुलिन रिलीज होने में मदद मिलती है। कैलोरी इनटेक कम होने से वजन भी कंट्रोल होता है। करेला फैट को बर्न करने में काफी मदद करता है। इसके साथ ही करेले के सेवन से ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है।
गर्मी का मौसम आते ही हर किसी को फलों का राजा आम का इंतजार रहता है। आम फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, मैग्नीशियम और आयरन के गुणों से भरपूर होता है, जो भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है। शायद ही कोई होगा जिसे आम खाना नापसंद हो। आम में फाइबर होता है, जो कब्ज की समस्या से बचाता है। स्वादिष्ट आम वजन तेजी से कम करने के अलावा सेहत को कई तरीके से लाभ पहुंचाता है।
Weight Loss Diet: तेजी से वजन कम करना है, तो फॉलो करें लो कार्ब डायट के ये 3 टिप्स
वजन को घटाने में सहायक है प्रीबायोटिक्स आहार, जानें किन चीजों में है शामिल
गर्मियों में शरीर को रखें हाइड्रेट, इन चीजों के सेवन से करें पानी की कमी दूर