
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 17, 2018 4:22 PM IST
हेल्दी डायट और वेट लॉस की फिक्र करनेवालों ने चिया सीड्स या सब्ज़ा के बारे में ज़रूर सुना होगा। डायटिशियन्स और न्यूट्रीशिनिस्ट अक्सर लोगों को चिया सीड्स खाने की सलाह देते हैं। इसकी वजह है चिया सीड्स के वो गुण, जो हमारी सेहत के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। यह हल्का होता है लेकिन सब्ज़ा खाने से आपको काफी देर तक भूख नहीं लगती। इस तरह आप अनाप-शनाप खाने से बच जाते हैं और आपको अपने वजन को मेंटेन करने में काफी मदद मिलती है। सब्जा बीज में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। साथ ही इसे फालूदा और खीर जैसी स्वीट डिशेस में सजावट के और स्वाद बढ़ाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। सब्जा को इस्तेमाल करने से पहले इसे कुछ घंटो तक पानी में भिगोकर रखना पड़ता है उसके बाद ही आप इसे शरबत, डेज़र्ट या मिल्कशेक में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए आज हम बताते हैं चिया सीड्स या सब्ज़ा खाने के कुछ सेहतमंद फायदे
चिया सीड्स या सब्ज़ा ऐसे पहुंचाता है सेहत को फायदा :
चित्र स्रोत : Shutterstock.